Horoscope Today: ग्रहों के अदला-बदली से कई राशियों की जिंदगी में आया तूफान, 3 राशियों पर मां लक्ष्मी हुई मेहबान, जानें आज का राशिफल

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। मंगल का प्रवेश तुला राशि में हो चुका है नीच के सूर्य के साथ, यह सही नहीं है। लोगों, जीवनसाथी के साथ मतभेद, उग्रता, विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में परेशानी हो सकती है। शुक्र और केतु अभी भी वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मेष राशि में हैं।

मेष राशि- आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लगेगी। दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि- आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी।

सिंह राशि- आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि- आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक होगी।

मकर राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago