Horoscope Today: मेष राशि वालों का अधूरा सपना होगा पूरा, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं मकर राशि वाले लोग, पढ़ें आज का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में भी जानें, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य इस समय अकेले सिंह राशि में हैं। बुध, मंगल और चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में हैं। गुरु और शनि वक्री चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

वृष राशि- आज आप किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि- इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे।

कर्क राशि- आज किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।

कन्या राशि- अगर शादीशुदा है तो आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है।

तुला राशि- आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक राशि- आज कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। तो वहीं दाम्पत्य संबंध भी मधुर बने रहेंगे।

धनु राशि- आज पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि- आज आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज किसी से वाद विवाद ना करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। जो आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक-झोक बनी रहेगी, लेकिन चिंता ना करे, शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन गहन चिंतन में बीतेगा। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। वहीं कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है और ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago