जीवनशैली

इन राशि वालों के लिए बेहद खास होगी सितंबर महीने की शुरूआत, पढ़े राशिफल

  सितंबर का महीना (September) आज से आरंभ हो गया है। गुरुवार यानी आज 1 सितंबर है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: आज का दिन आर्थिक रूप से परेशानी जनक रहेगा। व्यापार में मंदी आने के योग बनेंगे। आपके किसी मित्र का घर पर आगमन हो सकता है। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है।

वृषभ राशि: आज दूसरों की मदद करते हुए नजर आएंगे लेकिन इस वजह से अपने काम अटक सकते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में परेशानी हो सकती है। आज कोई आपका धन वापस लौटा सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। करियर में चुनौती आ सकती है। लव लाइफ में दिन आपस में प्यार बढ़ाने वाला होगा।

मिथुन राशि: आज व्यस्तता से भरा दिन रहेगा। नौकरी में काम का बहुत ज्यादा होगा। कुछ लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। इन्वेस्टमेंट करने से लाभ मिलने के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में सावधानी से निवेश करें। पिताजी से किसी महत्वपूर्ण काम पर विचार विमर्श हो सकता है। आपका लवर आज अपने दिल की कोई खास बात आपको बता सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षक के लिए किसी अच्छे दोस्त की सहायता की जरूरत पड़ेगी।

कर्क राशि: आज का दिन पारिवारिक समस्याओं में कमी लेकर आएगा। सेहत के प्रति उदासीनता आपको बीमार बना सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से अच्छी ट्यूनिंग का लाभ मिलेगा। परिवार में कोई फंक्शन हो सकता है। लव लाइफ में आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि: आज कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग होगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में मन से काम करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। एक दूसरे को समझने में मुश्किल होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बढ़िया नतीजे मिलेंगे।

ये भी पढ़े: Ganesh Chaturthi:यहां देखें गणपति जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

कन्या राशि: आज अपने ऑफिस में कुछ समस्याएं महसूस होंगी। घर की भी कुछ चिंताएं लगी रहेंगी, इसलिए आज मन कुछ उदास रहेगा और काम में ध्यान नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज डिसीजन मेकिंग के लिए अच्छा दिन नहीं है, इसलिए शांति रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। लव लाइफ में आज किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि: आज ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाने का समय होगा। संतान की सेहत और संगति की चिन्ता करेंगे। रुके हुए काम शुरू होने से आत्मविश्वास लौटकर आएगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा। लव लाइफ में रोमांस नजर आएगा।विद्यार्थियों को पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: ​आज घरेलू कामकाज में व्यस्तता रहेगी। घरेलू खर्च होंगे। घर की सजावट आदि या रिनोवेशन करा सकते हैं। ऑफिस में आपका काम सर चढ़कर बोलेगा और आपके ऑफिसर भी आपसे खुश नजर आएंगे। विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। लव लाइफ में किसी दोस्त का सपोर्ट मिलेगा जिससे रिलेशनशिप इंप्रूव होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा रहेगी।

धनु राशि: आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा। किसी अपने से आर्थिक सपोर्ट मिल सकती है। किसी से भी उल्टा सीधा बोलने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक दायरे में रहकर अनेक नए काम करेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऑफिस में काम को लेकर काफी भागदौड़ रहेगी। परिवार में किसी खास की सेहत बिगड़ सकती है। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मकर राशि: आज पॉजिटिव होकर सोचने से बड़े काम बनेंगे। कानूनी मामलों में किसी खास व्यक्ति की मदद की दरकार होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी कोई खुशखबरी दे सकता है। ऑफिस में मेहनत का लाभ मिलेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है। कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। लव लाइफ में पुरानी परेशानियां दूर होंगी और साथ में समय बिताएंगे। विद्यार्थियों की कंसंट्रेशन पावर बढ़ने से पढ़ाई में अच्छी स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि: आज शॉपिंग से भरा दिन रह सकता है। आज घर की जरूरतों और आप कुछ अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं। काफी खर्च करेंगे। भाई बहनों से झगड़े होने की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा और आपको थोड़ी चिंता भी होगी। किसी गवर्नमेंट स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। आपका लवर आज आपके किसी काम में बहुत ज्यादा मदद कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: आज लव से भरा दिन देने वाला है। धन की आवक होने से हाथ में धन उपलब्ध होगा और रुके हुए काम होने लगेंगे। किसी भी समस्या का समाधान होते देर नहीं लगेगी। ऑफिस में आपकी मेहनत से आपको अच्छा सम्मान मिल सकता है। किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट बिना सोचे ना करें। लव लाइफ में दिन अच्छा रहेगा। शादी की बात भी चल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुंदर नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सफल होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago