भयंकर तूफानों को चीरते हुए Air India के प्लेन ने ऐसे की लैंडिंग, देखने वालों की खुली रह गई आंखें

ब्रिटेन में यूनिस तूफान ने तबाही मचायी हुई है। इससे हवाई सफर भी प्रभावित हो रहा है। इस बीच लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एअर इंडिया के एक विमान ने इस खतरनाक यूनिस तूफान के बीच ऐसी शानदार लैंडिंग कर दिखाई है कि हर कोई उस विमान के पायलट की तारीफ करता नहीं थक रहा। वायरल वीडियो में भी बिग जेट टीवी के फाउंडर Jerry Dyers कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा। लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं। ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं।

"Very skilled Indian Pilot" 👨‍✈️👏

Pilots of this Air India flight managed to land their B787 Dreamliner aircraft with ease into London Heathrow yesterday afternoon in its first attempt even as Storm Eunice left hundreds of flights delayed, cancelled or diverted…

Jai Hind!🇮🇳 pic.twitter.com/94FrTnTUiy

— BiTANKO BiSWAS (@Bitanko_Biswas) February 19, 2022

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सतंरी रंग का ये फूल करेगा आपको मालामाल, बस इस तरह से करें इसका इस्तेमाल, दूर होगी धन की कमी

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है, उस पायलट की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है। तेज हवाओं को चीरते हुए एअर इंडिया के विमान की सफल लैंडिंग के चलते हर कोई भारतीय पायलट पर गर्व महसूस कर रहा है। एयर इंडिया के पायलट ने सफलतापूर्वक B787Dreamliner विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया है। ये सफलता भी तब हासिल की गई जब कई दूसरे विमान लैंडिंग नहीं करवा पाए, जब कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ गया। जय हिंद!

यह भी पढ़ें- महज 7 दिन बाद शुरू हो रहे अच्छे दिन, ये राशि वाले लोग बन जाएंगे लखपति, घर आएगी कोई बड़ी खुशी

जानकारी के मुताबिक, इस तूफान के बीच भारत की एक नहीं बल्कि दो फ्लाइट ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की। एक तो हैदराबाद से आने वाली AI147 रही, वहीं दूसरी गोवा से आई AI145. दोनों ही विमानों ने अपने पहले प्रयास में ही सफल लैंडिंग कर ली। AI147 विमान के कमांडर Captain Anchit Bhardwaj थे, वहीं AI145 विमान के कमांडर Captain Aditya Rao रहे. एअर इंडिया भी अपने दोनों पायलटों की इस सफल लैंडिंग से खासा उत्साहित है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago