Hindi News

indianarrative

JEE Main 2022 Exam: जेईई मेन 2022 स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

जेईई मेन 2022 स्थगित

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है। इसके अनुसार, JEE मेन का पहला सेशन यानी अप्रैल 2022की परीक्षा स्थगित की गई है। JEE मेन 2022एग्जाम पोस्टपोन नोटिस के साथ ही एनटीए ने परीक्षा की नई तारीखों की भी घोषणा की है।

JEE मेन अप्रैल 2022परीक्षा की तारीखें (JEE Main Exam Date) 5दिन आगे बढ़ाई गई हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी नोटिस आप आगे दिए गए लिंक से देख सकते हैं। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2022परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20और 21अप्रैल 2022को होनी थी. लेकिन अब यह परीक्षा 21अप्रैल से शुरू होगी। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जेईई मेन एग्जाम अप्रैल 2022की नई डेट 21, 24, 25, 29अप्रैल 2022और 01व 04मई 2022है।

जेईई मेन 2022 के पहले सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा के शहर की सूचना अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी नोटिस में दी गई है। NTA का कहना है किस विद्यार्थियों द्वारा जेईई मेन 2022 की तारीख बदले की अपील के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके पीछे कारण यह है कि, जेईई मेन्स एग्जाम की डेट और बोर्ड एग्जाम डेट क्लैश कर रहे हैं। जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।