Kaal Bhairav Jayanti: पैसा और पद चाहिए तो ऐसे करें काल भैरव की पूजा, बरतें ये सावधानी

आज काल भैरव जयंती है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव जयंती मनाई जाती है। कालभैरव को भगवान शिव का पांचवा अवतार माना जाता है। वहीं हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भी व्यक्ति कालभैरव जयंती के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करता है तो उससे वे प्रसन्न होते हैं। भैरवजी का स्वरुप भयानक माना जाता है लेकिन अपने भक्तों की वे सदैव रक्षा करते हैं। यह भी धार्मिक मान्यता है कि कालभैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों, ऊपरी बाधा और भूत-प्रेत जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कालाष्टमी 2021 शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- नवम्बर 27, 2021 को 05:43 ए एम बजे

अष्टमी तिथि समाप्त- नवम्बर 28, 2021 को 06:00 ए एम बजे

मासिक कालाष्टमी 2021 की पूजा विधि

इस दिन भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए। कालाष्टमी के पावन दिन पर कुत्ते को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं भैरव बाबा का वाहन कुत्ता होता हैं इसलिए इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से विशेष फल की प्राप्ति भक्तों को होती हैं।

यह है पौराणिक मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा दक्ष की पुत्री सती ने अपने पिता के इच्छा के विरुद्ध जाकर भगवान शिव से विवाह कर लिया। इससे राजा दक्ष काफी क्रोधित हो गए। दक्ष ने भगवान शिव का अपमान करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें पुत्री सती व जमाता शिव को आमंत्रित नहीं किया। सती बिना आमंत्रण के दक्ष के यज्ञ में पहुंच गई और भोलेनाथ का अपमान देखकर यज्ञ अग्नि में कूद गईं। भगवान शिव यह देखकर अत्यंत क्रोधित हो गए। उन्होंने अपने उग्र स्वरूप काल भैरव के रूप की रचना की, जिन्होंने यज्ञ स्थल पर जाकर राजा दक्ष का सिर धड़ से अलग कर दिया। यही काल भैरव सती के शरीर के टुकड़ों के गिरने से बने 51 शक्तिपीठों की रक्षा करते हैं।

कालभैरव जयंती पर करें ये काम

जिस तरह भगवान शिव का वाहन नंदी को माना जाता है उसी तरह भैरवजी का वाहन कुत्ता माना गया है। कालभैरव जयंती पर काले कुत्ते को मीठी रोटी या गुड़ के पुए खिलाना शुभ माना जाता है।

इस दिन 'ॐ कालभैरवाय नम:' का जप एवं कालभैरवाष्टक का पाठ करने से ऊपरी बाधाएं, भूत-प्रेत की परेशानी दूर होती है।

इस दिन किसी भी कालभैरव मंदिर में जाकर गुलाब, गूगल की खुशबूदार अगरबत्ती और चंदन चढ़ाना चाहिए। नींबू की माला भी भैरवजी को चढ़ाना चाहिए।

इस दिन गरीबों को दान देना काफी शुभ माना जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago