जीवनशैली

Kapoor Upay: पितृदोष और कालसर्प में कारगार हैं ‘कपूर’ के ये अचूक टोटके

Kapoor Upay: पूजा पाठ में कपूर के इस्तेमाल को बेहद शुभ माना जाता है। यही वह एक जरूरी चीज है जिसके बिना आरती और हवन अधूरा माना जाता है। कपूर (Kapoor) को जलाने से ना केवल घर का वातावरण सुगंधित होता है, बल्कि ये घर की नकारात्मक ऊर्जा (Negative energy) को भी नष्ट करने में खास योगदान देता है। इसको जलाने से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा आती है। कपूर में कुछ औषधीय गुण भी होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष उपायों में भी कपूर   का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कपूर के टोटके ग्रह और वास्तु दोष दूर करते हैं। तो आइये अब जानते हैं कपूर से जुड़े इन खास उपायों के बारे में…

Kapoor के चमत्कारी Upay…

-घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है तो घर में सुबह-शाम कपूर (Kapoor) जलाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर जाती हैं। कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

-घर का वास्तु दोष दूर करने में कपूर बहुत उपयोगी है। एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।

ये भी पढ़े: Astro Tips: कितनी भी बड़ी परेशानी हो, तुरंत छुटकारा दिलाएंगे पान के पत्ते के ये आसान उपाय

-कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। ऐसा राहु और केतु ग्रह के कारण भी होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से इन दोषों से जल्द मुक्ति मिल जाती है।

-शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर (Kapoor)और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालने से शनि दोष दूर होता है। इसके प्रभाव से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।

-सोते समय बुरे सपने आते हैं या फिर आपको डर लगता है तो अपने बेडरूप में कपूर (Kapoor) जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपने से छुटकारा मिलता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा हो तो भी बेडरूम में कपूर जलाने से फायदा मिलता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago