Hindi News

indianarrative

शरीर के इन 5 अंग पर Kiss करने का अर्थ होता है बेहद खास, छिपा होता है पार्टनर के दिल का राज

courtesy google

कल आखिर वो दिन आ ही जाएगा, जिसका कपल्स बेसब्री से इंतजार कर रहे है यानी वैलेंटाइन डे…. वैलेंटाइन डे सबसे रोमांटिक और खास दिन होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को किस करके अपने फीलिंग्स को जाहिर करते हैं। किसिंग किसी खास इंसान के प्रति स्नेह, विश्वास और प्यार को व्यक्त करने का ही एक जरिया होता है। चलिए आज आपको बताते है कि शरीर के कौन-से अंग पर किस करने का क्या अर्थ होता है।

गालों पर किस- गाल पर किस करने से स्नेह झलकता है, यह सहयोग को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, गाल पर किस आकर्षण का भी प्रतीक है, अक्सर बहुत ज्यादा प्यार आने पर लोग अपने पार्टनर के गालों पर किस करना पसंद करते हैं।

होंठों पर किस- होंठों पर किस जुनून को दर्शाता है, ये प्यार को जताने का बेहतरीन तरीका है। होठों पर किया गया किस पार्टनर के आपके करीब आने की चाहत को बयां करता है, लिप किस कपल्स के बीच डीप कनेक्शन को भी उजागर करता है।

गर्दन पर किस- गर्दन पर किस करना अंतरंगता को दर्शाता है, शारीरिक आकर्षण को जताने का यह अच्छा तरीका है, अक्सर लोग प्राइवेट स्पेस या बेडरूम में ही अपने पार्टनर को गर्दन पर किस करना सही समझते हैं।

कानों पर किस- सेक्सुअल इंटेंशन को जताने के लिए कान पर किस करते हैं, हालांकि इसका प्रभाव पूरी तरह किस करने वाले के इरादे पर निर्भर करता है।

हाथों पर किस- किसी के प्रति अपनी पसंद का इजहार करने के लिए हाथों पर किस कर सकते हैं। इसके अलावा इसे विश्वास का भी प्रतीक समझा है, पार्टनर को खास और अलग फील कराने के लिए भी लोग उनके हाथ पर किस करते हैं।

माथे पर किस- माथे पर किया हुआ किस पार्टनर के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है, अक्सर लोग इमोशनल मोमेंट पर इसे करना पसंद करते हैं, माथे पर किस से कोई इंसान सामने वाले को ये संदेश देता है कि वो हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़ा है, ताकि पार्टनर खुद को अकेला ना समझे।