Hindi News

indianarrative

सोमवार को करें ये खास उपाय, भगवान शंकर करेंगे कृपा, पैसा बरसेगा, दुख क्लेश हो जाएंगे समाप्त

Monday Remedies

माधव मास वैसे तो हरि माधव को समर्पित है, लेकिन हरि के साथ हर की पूजा की जाए तो सारे दुख, क्लेश हमेशा के लिए नष्ट हो जाते हैं। वैसे भी सोमवार को चंद्रमा से संबंधित दोषों को दूर करने के लिए भगवान शंकर यानी ‘हर’ की पूजा का विधान बताया गया है।

इसलिए सप्ताह के पहले दिन अन्य पूजा के अतिरिक्त देवों के देव महादेव की पूजा करने से मन चाहे काम पूरे होतें हैं। शत्रुओं की कुबुद्धि समाप्त हो जाती है। नौकरी-रोजगार में तरक्की होती है। घर में सुख-शांति और संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलती हैं।

इसलिए जानते हैं कि मनडे रेमेडीज के तहत आज भगवान शंकर को प्रसन्न करने के उपाय जानते हैं-

  • सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते समय सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र पहनें।
  • पूजन में अक्षत (चावल खंडित न हों) , चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेल पत्र चढ़ाएं।
  • घी, शक्कर और गेंहू के आटे का बना भोग लगाएं।
  • पूजन के बाद शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इससे शिवजी जल्‍दी प्रसन्‍न होते हैं और सारे दुख दूर करते हैं।
  • विधि-विधान से पूजा करने के बाद दान अवश्‍य करें। धर्म-शास्‍त्रों में दान को बहुत महत्‍व दिया गया है।
  • शिव जी के पूजा के बाद दूध, दही, सफेद कपड़ों, और शक्‍कर का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
  • पितृ दोष दूर करने के लिए सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।
  • पितृ दोष दूर करने के उपाय करना बहुत जरूरी है, वरना यह आर्थिक तंगी, तरक्‍की में रुकावटें और परिवार में अशांति का कारण बनता है।
  • भगवान की शंकर की षोडस या मनसोपचार पूजा के बाद माथे पर चंदन का लेप करें।