Monday का Rashiphal: कन्या और धनु वालों का शानदार रहेगा दिन, और किसकी चांदी! देखें- आज का राशिफल

विक्रम संवत 2079 के माधव मास यानी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि आज देर रात 1बजकर 38मिनट तक रहेगी। आज रात 8बजकर 55मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज शाम 5बजकर 13मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।  आज सुबह 5बजकर 30मिनट से शुरू हुए पंचक  और 29अप्रैल की शाम 6बजकर 43मिनट तक चलेंगे।  आज दोपहर 2बजकर 15मिनट से शुरू होकर देर रात 1बजकर 38मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। भद्रा काल में कोई नया या शुभ कार्य नहीं करते हैं। लेकिन दुश्मन के विनाश के लिए भद्रा अतिउत्तम मानी गई है। आज सितारे कह रहे हैं कि कन्या और धनु राशि वालों का दिन शानदार रहने वाला है। बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन आइए देखते हैं आज का राशिफलः

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कार्यों की आज प्रशंसा होगी।  कार्यों में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा| किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी| आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। अचानक बाहर जाने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

वृष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी।  इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।  किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

सिंह राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए काल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।  सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।  वाहन चलाते समय सावधानी बरते। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे।  दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी।  दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा।  ऑफिस में जल्द ही आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।  किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा।  मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।  किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago