Hindi News

indianarrative

इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है Nirjala Ekadashi, बरसेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा, देखें इनमें से कहीं एक राशि आपकी तो नहीं

Nirjala Ekadashi 2022

आज यानी 10जून 2022को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। खास बात आज शुक्रवार का दिन है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में 10जून यानी शुक्रवार को यह संयोग 5राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। इन राशि वाले लोगों पर आज मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी और धन लाभ होगा. जानते हैं आज की लकी राशियां कौनसी हैं।

ये हैं आज की 5 लकी राशियां

वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को आज नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। सरकार-प्रशासन से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। धन लाभ होगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

कन्या राशि– कन्‍या राशि वालों को नौकरी में तरक्‍की मिल सकती है। जिन लोगों का प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ था, अब मिल सकता है। कुछ लोगों का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आय बढ़ेगी। माता के सहयोग से कोई काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि – वर्कप्‍लेस पर आप शानदार परफॉर्म करेंगे। जिसका लाभ आपको जल्‍द ही मिलेगा। मेहनत करें, उसका फल जरूर मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। पार्टनर की मदद किसी काम को आसान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग हैं। कामों में सफलता मिलेगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. धन लाभ होगा।

धनु राशि– कामकाज में बदलाव हो सकता है। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। आय बढ़ सकती है, हालांकि खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आय बढ़ने की खुशी ज्‍यादा रहेगी। घर में कोई धार्मिक-मांगलिक काम हो सकते हैं।