जीवनशैली

Solar Eclipse:सूर्य ग्रहण के दिन ये 6 राशियों वाले लोग रहें सावधान,आ सकती है मुश्किल

साल 2022 का दूसरा एवं आखिरी सूर्यग्रहण (Solar eclipse)  अक्टूबर महीने में लगेगा। 25 अक्टूबर को भारत में लगने वाला दूसरा सूर्यग्रहण भारत में नजर आएगा। याद दिला दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था, जो भारत में नहीं नजर आया था। अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले इस दूसरे सूर्य ग्रहण की अवधि 04 घंटे 3 मिनट की होगी। इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 6 राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। जानें क्या आपकी राशि भी शामिल है इसमें…

तुला राशि- इस राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इस दौरान आप लोगों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह ग्रहण आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को ग्रहण काल में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव न लें। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि वालों को ग्रहण काल में अपने आर्थिक बजट का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी हो ससकती है। जीवनसाथी संग अनबन के संकेत हैं।

ये भी पढ़े: मां काली के ‘चाईनीज’ चेले! हलवा-पूड़ी नहीं नूडल्स का लगाते हैं भोग

कन्या राशि-इस राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत हैं। ग्रहण काल में पैसों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। निवेश से बचें।

मकर राशि- इस राशि वालों की सेहत पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मन किसी बात से परेशान हो सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago