जीवनशैली

Rashifal:आज ये राशियां न उठाएं आर्थिक मामलों में जोखिम,पढ़े मेष से लेकर मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जायेगी। आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जायेगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत है। तो आइये अब जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि- जोखिम भरा समय है। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार ठीक ठाक कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का भी आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छा है। व्यापार पहले से ठीक चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय ठीक नहीं होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति लगभग ठीक है। प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। व्यापार आपका सही दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बस कलह से आपको बचना है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– पराक्रम रंग लाएगा। औधोगिक विकास होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़े: Paush Amavasya:साल की आखिरी अमावस्या बेहद खास है,जाने शुभ योग और उपाय

तुला राशि– जुबान अनियंत्रित न हों। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य भी अच्छ, प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– स्वास्थ्य सुधर चुका है। लेकिन थोड़ा सा सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता भी मन को परेशानव करेगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आनंद की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति सुधार की ओर है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago