Sawan 2021: जब भगवान शिव ने चंद्रमा को वरदान में दे दिया था पूरा सावन माह, राजा दक्ष ने दिया था श्राप, जानिए पूरी कथा

भगवान शिव का लोकप्रिय सावन का माह चल रहा है। आज सावन का पहले सोमवार है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सावन से चंद्रमा का भी खास कनेक्शन हैं। हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, चंद्रमा ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव से वरदान मांगा था। वरदान में उन्होंने सावन का पूरा महीना अपने नाम से मांग लिया था। जिसके बाद से ही सावन का सोमवार कहा जाने लगा सोम का मतलब चंद्रमा होता है। चंद्रमा को लेकर साध्वी गिताम्बा तीर्थ ने एक कथा सुनाई।

यह भी पढ़ें- Sawan 2021: सावन की पूजा में भगवान शिव को नहीं पसंद ये इन 5 चीजें, अर्पित करने पर भोलेनाथ हो जाते है क्रोधित, घर में आती है कंगाली

साध्वी गिताम्बा तीर्थ की मुताबिक, राजा दक्ष के 27 कन्या थी। 27 कन्याओं की शादी राजा दक्ष ने चंद्रमा से की थी, लेकिन चंद्रमा 27 पत्नियों को ना चाह कर अकेले रोहिणी से प्रेम करते थे। जिसके बाद राजा दक्ष ने चन्द्र को श्राप दे दिया। श्राप से चंद्रमा को क्षय रोग हो गया, इस रोग को आज के समय में टीबी कहते है। राजा दक्ष ने चंद्रमा को ये भी श्राप दिया था कि सामान्य मनुष्य की तरह तुम भी पृथ्वी पर भ्रमण करोगे। जिसके बाद चंद्रमा ने सौराष्ट्र यानी गुजरात आकर भगवान शिव की तपस्या शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Sawan 2021: सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा, चारों दिशाओं के लिए जपे ये मंत्र

भगवान शिव चंद्रमा की तपस्या से प्रसन्न हो कर सावन की सोमवार को प्रकट हुए और उन्होंने चंद्रमा से पूछा कि तुम्हें क्या चाहिए फिर चंद्रमा ने वरदान मांगा कि मैं चाहता हूं कि सावन का पूरा महीना मेरे नाम से हो। तभी से सावन का सोमवार कहा जाने लगा सोम मतलब चंद्रमा होता है। सावन के सोमवार व्रत की विधि बाकी सोमवार के व्रत जैसी ही होती है। इस बार सावन माह 25 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो श्रावणी पूर्णिमा यानी 22 अगस्त को समाप्त होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago