इन Birth Date वालों पर शनि देव की रहती असीम कृपा, कुछ ही समय में कर लेते हैं धन इकट्ठा

अंकशास्त्र में मूलांक 8का प्रतिनिधि ग्रह शनि माना जाता है। ऐसे में इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। जिन लोगों की तारीख 8, 17और 26होती है उनका मूलांक 8माना जाता है। इस मूलांक के लोग परिश्रमी, मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये हर एक विषय पर गंभीरता से सोचते हैं। ये अमूमन शांत रहते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बारे में कोई पता नहीं लगा सकता।

इस मूलांक के लोग कम बोलना ही पसंद करते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं। जैसे शनि ग्रह धीरे-धीरे चलता है वैसे ही इस मूलांक के लोग धीरे-धीरे जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में आने वाली बाधाओं से ये परेशान नहीं होते। ये कोई भी काम तन मन से करते हैं। जिस कारण इन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।

इस मूलांक के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये या तो अत्यंत सफल होंगे या तो असफल। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मन में जो आता है वो करते हैं। ये अपनी बात दूसरों से मनवाने की भरपूर कोशिश करते हैं। ये जल्दी से किसी के साथ घुलमिल नहीं पाते हैं। इसलिए इनके मित्र भी कम होते हैं और दूसरों का सपोर्ट इन्हें कम ही मिल पाता है। ये लाइफ में जो कुछ करते हैं अपने दम पर करते हैं।

वहीं इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी होती है। क्योंकि ये फिजूल का पैसा खर्च करने से परहेज ही नहीं करते बल्कि पैसों को जोड़कर रखते हैं। धीरे-धीरे से अच्छा धन जोड़ लेते हैं। ये निवेश करने में बहुत बढ़िया होते है। इनकी शिक्षा किसी न किसी कारण बीच में अधूर रह जाती है। मूलांक 8 वाले जातकों को सफलता उन कार्यों में मिलती है जिसमें अथक परिश्रम व मेहनत की जरूरत होती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago