भीषण गर्मी से मिली राहत- दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मिजाज- इस दिन से बारिश का अनुमान

<p>
राजधानी दिल्ली-एनसीआर समते पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। लेकिन, शाम हो मौमस में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली के साथ ही पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। इसके साथ ही लू के थपेड़े में घर से निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में यह लोगों के लिए बड़े राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था।</p>
<p>
शुक्रवार की शाम बदले मौसम के मिजाज के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, स्काईमेट के मौसम विज्ञानी डॉ. महेश पलावत ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद धूलभरी तेज हवा चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पहली ही मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया था कि, शुक्रवार शाम लोगों को राहत मिल सकेगी। कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और भीषण तापमान से दिल्ली में कुछ राहत मिली है।</p>
<p>
मौसम बदलने के बाद शनिवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। शनिवार को तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, 22 मई से कई इलाकों में बारिश का अनुमान जाता जा रहा है। जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगा। यानी 22 से 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। रविवार तक तापमान लुढ़क कर 37 से 38 डिग्री तक आने का अनुमान जताया गया है।</p>
<p>
उधर, खराब मौसम के चलते दिल्ली में फ्लाइटों पर भी इसका असर बड़ा। बताया गया कि, 7 फ्लाइट को जयपुर, 4 को लखनऊ और एक को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। शुक्रवार को दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश हुई जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago