Hindi News

indianarrative

भीषण गर्मी से मिली राहत- दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मिजाज- इस दिन से बारिश का अनुमान

भीषण गर्मी से मिली राहत- दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मिजाज

राजधानी दिल्ली-एनसीआर समते पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। लेकिन, शाम हो मौमस में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली के साथ ही पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। इसके साथ ही लू के थपेड़े में घर से निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में यह लोगों के लिए बड़े राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था।

शुक्रवार की शाम बदले मौसम के मिजाज के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, स्काईमेट के मौसम विज्ञानी डॉ. महेश पलावत ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद धूलभरी तेज हवा चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पहली ही मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया था कि, शुक्रवार शाम लोगों को राहत मिल सकेगी। कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और भीषण तापमान से दिल्ली में कुछ राहत मिली है।

मौसम बदलने के बाद शनिवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। शनिवार को तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, 22 मई से कई इलाकों में बारिश का अनुमान जाता जा रहा है। जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगा। यानी 22 से 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। रविवार तक तापमान लुढ़क कर 37 से 38 डिग्री तक आने का अनुमान जताया गया है।

उधर, खराब मौसम के चलते दिल्ली में फ्लाइटों पर भी इसका असर बड़ा। बताया गया कि, 7 फ्लाइट को जयपुर, 4 को लखनऊ और एक को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। शुक्रवार को दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश हुई जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।