शनि ग्रह चलेंगे टेढ़ी चाल, इन तीन राशियों की किस्मत के खोल देंगे द्वार, पैसा होगा बेहिसाब

ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। फिलहाल, शनि अभी मकर राशि में वक्री गति यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं। अब थोड़े ही दिनों के बाद शनि की चाल वक्री से मार्गी हो जाएगी। 11 अक्टूबर को शनि मकर राशि में 141 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने के तुरंत बाद इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने लगेगा। चलिए आपको बताते हैं कि शनि की सीधी चाल से किन राशियों की किस्मत खुलेगी।

मिथुन राशि-  शनि की वक्री चाल खत्म होने पर मिथुन राशि के जातकों को सबसे पहले राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इस राशि पर शनि का ढैय्या चल रही है। शनि के 141 दिनों तक वक्री रहने के कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी चाल से चलना आरंभ करेंगे मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। बीमारियां जो काफी दिनों से पीछा कर रही हैं अब आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि- मिथुन राशि के अलावा तुला राशि के जातकों पर जनवरी 2020 से शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जो अब कुछ उसमें कमी आना आरंभ हो जाएगी। नौकरी में पदोउन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा पहले की तुलना में ज्यादा होने लगेगा।

धनु राशि- इस समय धनु राशि पर शनि का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों पर शनि का अशुभ छाया बनी हुई है। 11 अक्टूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। आर्थिक परिशानियों का दौर अब बहुत जल्द खत्म होगा जिस कारण से धनु राशि के जातकों के चेहरे पर मुस्कान दोबारा से लौट आएगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago