जीवनशैली

पाताललोक में छिपा हुआ था पिरामिडों का शहर! आख़िर क्या रहस्य है इस मायावी शहर का?

पुरातत्वविदों ने पाताललोक में खोज निकाला है पिरामिडों का सबसे बड़ा शहर। मैक्सिको में पुरातत्वविदों ने बहुत महत्वपूर्ण खोज की है। पाताललोक के इस खोज में कई पिरामिड और घर मौजूद हैं। साथ ही इसके अलावे कई आलिशान इमारतें भी मिली है। फिलहाल पुरातत्वविद पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आख़िर इसका क्या इस्तेमाल किया जाता था।

मैक्सिको में पुरातत्वविदों ने युकाटन प्रायद्वीप के जंगलों में जमीन के अंदर छिपे एक माया शहर के अवशेषों का पता लगाया है। पाताललोक का यह शहर मैक्सिको शहर के बालमकु पारिस्थितिक रिजर्व में स्थित है। यहां माया सभ्यता के 250 से 1000 ईस्वी के बीच कई बड़े पिरामिड बनाए गए थे। पुरातत्वविदों ने इस माया शहर का नाम ओकोमटुन रखा है, जिसका अर्थ पत्थरों का स्तंभ होता है।

यह माया शहर पूरे 50 हेक्टेयर में फैली हुई है। पुरातत्वविदों की पूरी टीम ने हेलीकॉप्टर के सहारे अरबों लेजर शॉट के जरिए इस क्षेत्र की मैपिंग की। यहां उन्होंने खोजा की जमीन के नीचे एक बड़ा सा शहर बसा हुआ है। लिडार टेक्निक के जरिए किसी जगह को खोदे बिना ही उसके नीचे के बारे में पता लगाया जा सकता है। लिडार ने जमीन के नीचे कई पिरामिड संरचनाओं वाले एक माया शहर को खोज निकाला है,जिसमें सबसे बड़ा और ऊंचा पिरामिड 50 फीट ऊंचा था।

50 हेक्टेयर में फैली है माया सभ्यता

दरअसल,स्लोवेनिया में मानवविज्ञान और स्थानिक अध्ययन संस्थान के प्रमुख और पुरातत्वविद इवान प्राजक ने कहा कि इस क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि माया शहर दक्षिणी मेक्सिको से लेकर मध्य अमेरिका तक इसके अवशेष बिखरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि माया सभ्यता का अस्तित्व पहली सदी तक अपने चरम पर थी। वहीं 9वीं और 11वीं सदी के बीच यह पूरी तरह ख़त्म हो गई। जिसके बाद इसकी संस्कृति जरूर बदल गई लेकिन माया आज भी जीवित सभ्यता है।

पुरातत्वविदों के मुताबिक माया शहर में मिली चीनी मिट्टी की चीजें

पुरातत्वविदों के मुताबिक पिरामिड और स्तंभों को खोजने के अलावा चीनी मिट्टी की चीजें, खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक कोर्ट और कई बड़े परिसर मिले हैं। हालांकि कई और जानकारी जुटाने में पुरातत्वविद लगे हुए हैं।

Brajendra Nath Jha

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago