Horoscope Today: आज अपने क्रश को प्रपोज करने का कन्या राशि वालों के लिए सही दिन, सिंह राशि वाले जातक रहेंगे परेशान, जानें आज का राशिफल

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानें राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। साथ ही ग्रहों की स्थिति क्या हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, मंगल, बुध सिंह राशि में हैं। शुक्र कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

वृष- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। तनाव से बचें।

मिथुन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सकता है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क- बातचीत में सन्तुलित रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह- आत्‍मव‍िश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनावश्‍यक खर्चों में बढ़ोतरी से मन परेशान रहेगा।

कन्या- मन परेशान रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

तुला- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

वृश्चिक- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति‍‍ के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं अभी रहेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु- किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं अभी रहेंगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। खर्चों से मन परेशान रहेगा।

मकर- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्या बढ़ सकती है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

कुंभ- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेंगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता का सहयोग म‍िलेगा।

मीन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago