जीवनशैली

Vastu Tips:7 घोड़ों की तस्वीर को घर पर लगाने से पहले जान लें इसे लगाने की वजह

Vastu Tips: आपने कई घरों में 7 भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगे देखी होगी। मगर क्या आपने कभी इस बात को सोचा है कि आखिरकार घर में ये पेंटिंग क्यों लगाई जाती है? कुछ लोग इस पेंटिंग को बस घर कि दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं। तो कुछ इस पेंटिंग को कुछ खास कारणों से लगाते हैं। वैसे वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में ये तस्वीर लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। 7 भागते घोड़े तरक्की का सूचक माने जाते हैं। इसलिए इन घोड़ों की पेंटिंग लगाना बड़ी ही लाभकारी माना गया है। जानिए इस पेंटिंग को लगाने की सही दिशा और नियम।

किस दिशा में लगाएं पेंटिंग?

इस तस्वीर को लगाने के लिए सबसे उत्तम पूर्व दिशा मानी जाती है। आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस तरह की पेंटिंग को अपने ऑफिस में केबिन के अंदर भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ रहे। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर भी लगाया जा सकता है। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना शुभ होता है।

ये भी पढ़े: Nimbu Ke Totke:छोटा सा नींबू चुटकियों मे कर देगा हर परेशानी दूर,जाने इसके अचूक उपाय

7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

-तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए। क्योंकि इसी रंग के घोड़ों की तस्वीर लगानी सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।
-इसके अलावा तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए।
-घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए।
-तस्वीर में सातों घोड़े अच्छे से दिखाई देने चाहिए।
-घोड़े भागते हुए दिखाई देने चाहिए।

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लाभ: इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। घर परिवार के लोगों को हर काम में तरक्की मिलती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नौकरी में प्रोमशन मिलता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। व्यक्ति हर प्रकार के सुख पाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago