जीवनशैली

आखिर क्यों पीपल का पेड़ बिना मिट्टी के दीवार पर उग जाता है,वजह है बेहद खास

Peepal Tree: पृथ्वी पर वनस्पति की अनेको प्रजातियां मौजूद हैं। वातावरण को साफ रखने के लिए पेड़ होने बहुत जरूरी हैं। सभी पेड़ों की हवा को साफ करने की क्षमता अलग-अलग होती है। कई पेड़ो से काफी अच्छी खासी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और ये वातावरण को हमारे रहने लायक बनाते हैं। ऐसा ही एक पेड़ है पीपल का भी है। जानकारों के मुताबिक पीपल में ऑक्सीजन का खजाना पाया जाता है। पीपल एक ऐसा पेड़ है जो सबसे ज्यादा पक्षियों का आशियाना भी बनता है। यह पेड़ छायादार और आयुर्वेदिक गुणकारी होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि घर की दीवारों में कभी-कभी पीपल का पौधा उग आता है।ऐसा क्यों होता है? क्यों पीपल का पौधा दीवारों में भी उग जाता है? आइए जानते हैं…

घरों में क्यों नहीं लगाना चाहिए पीपल?

पीपल का पेड़ एक विशालकाय पेड़ होता है। जड़ों के साथ-साथ यह जमीन के ऊपर भी बहुत स्थान घेरता है। घर में पीपल का पेड़ लगाने से इसके आकार को लेकर आपको परेशानी हो सकती, खासकर अगर घर छोटा हो। इसलिए इसे खुले स्थानों, मैदानों या मार्गों के किनारे लगाना ही अच्छा रहता है। कुछ लोगो का मानना होता है कि पीपल के पेड़ को घर में नही लगाना चाहिए। घरों में पेड़ न लगाने की सबसे बड़ी वजह कम जगह का होना है। इसके अलावा सब अवधारणाएं व अंधविश्वास है।

ये भी पढ़े: आज सोम प्रदोष पर बना आयुष्‍मान योग,शिव जी के इन मंत्रों के जाप से हर मुराद होगी पूरी

दीवारों में क्यों उगता है पीपल का पौधा?

गर्मी जितनी ज्यादा पड़ती है पीपल के पेड़ में उतनी ही ज्यादा पत्तियां आती हैं। इसीलिए वह ऑक्सीजन भी सबसे ज्यादा देता है। आपने पीपल के पौधे को अक्सर दीवारों या छतों पर होते देखा होगा। दरअसल, कौवे, गिलहरी या अन्य पक्षी पीपल बीज खा लेते हैं और फिर दीवारों और भवनों पर बीट कर देते हैं। जिससे वहां भी पीपल का पौधा उग आता है। अगर समय रहते इस पौधे को वहां से हटाया न जाए तो बड़े होने पर इसकी जड़ें दीवारों और भवनों में दरारें डाल देती हैं, जिससे उनके गिरने का भी खतरा बन जाता है।

क्या कहता है विज्ञानिक दृष्टिकोण?

पीपल का पेड़ विशाल होता है। इसकी जड़े और शाखाएं काफी दूर तक फैलती हैं।वैज्ञानिक नज़रिए से घरों में पीपल का पेड़ लगाने से इसलिए परहेज किया जाता है, क्योंकि इसकी विशालकाय शाखाएं और जड़े मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह पेड़ ऑक्सीजन का खजाना होता है और पक्षी भी ज्यादातर पीपल पर अपना आशियाना बनाते हैं। इसलिए उचित स्थान पर ही पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago