जीवनशैली

यह है दुनिया का सबसे अमीर शहर, एक साथ रहते हैं इतने अरबपति

World’s Richest City: एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क ने 2023 में सबसे अधिक करोड़पतियों के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शहर (World’s Richest City)होने का ताज अपने नाम कर लिया है। ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर हेनले एंड पार्टनर्स के मुताबिक, शहर में 3,40,000 करोड़पति हैं। न्यूयॉर्क के बाद सबसे अमीर शहर (World’s Richest City) की लिस्ट में क्रमश: 290,300 और 25000 निवासी करोड़पति आबादी के साथ टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र है।

विश्व के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट 2023 में दुनिया भर के नौ क्षेत्रों (अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, CIS, पूर्वी एशिया, यूरोप, मिडिल ईस्ट, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया) के 97 शहरों को शामिल किया गया है। अमेरिका ने अपने चार शहरों न्यूयॉर्क, द बे एरिया, लॉस और शिकागो के साथ इस लिस्ट में दबदबा बना रखा है।

लिस्ट में चीन के दो शहर (बीजिंग और शंघाई) भी हैं। 258,000 रेजिडेंट हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ लंदन इस साल की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया है। इसके बाद सिंगापुर 240,100 के साथ पांचवें स्थान पर है। साल 2020 में लंदन करोड़पतियों के लिए दुनिया का शीर्ष शहर (World’s Richest City) था। लेकिन पिछले 20 सालों में यह लिस्ट में नीचे खिसक गया है। बता दें कि न्यूयॉर्क शहर को बिग एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। 3,40,000 करोड़पति और 58 अरबपतियों का यह घर है। यह मार्केट कैप (एनवाईएसई और नैस्डैक) द्वारा दुनिया के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों का भी घर है।

यह भी पढ़ें: कमाल का है रेस्टोरेंट, क़ैदी-पुलिस मिलकर परोसते हैं खाना

रिपोर्ट के अनुसार शहर में ब्रोंक्स, ब्रुकलिन, मैनहट्टन, क्वींस और स्टेटन द्वीप के पांच नगर शामिल हैं, और दुनिया की सबसे विशिष्ट आवासीय सड़कों में से कुछ हैं, जिनमें मैनहट्टन में 5th एवेन्यू शामिल है, जहां प्राइम अपार्टमेंट की कीमतें 27,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग मीटर से अधिक हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago