Hindi News

indianarrative

सिर्फ 47 सेकंड में हो जाएगी आपकी यात्रा पूरी, पहुंच जाएंगे एक देश से दूसरे देश!

सिर्फ 47 सेकंड में हो जाएगी आपकी यात्रा पूरी, पहुंच जाएंगे एक देश से दूसरे देश!

एक देश से दूसरे देश जाने के लिए इंसान फ्लाइट लेता है। समय बचाने के लिए ज़्यादा तर लोग फ्लाइट से ही जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है की आपकी फ्लाइट यात्रा सिर्फ 47 सेकंड में भी पूरी हो सकती है। जी हाँ आप सिर्फ 47 सेकंड में एक देश से दूसरे देश जा सकते है। दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच है। इन दोनों जगहों की बीच की दूरी मात्र 2 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकती है।

ये यात्रा सिर्फ 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की बताई जाती है। 2.7 किमी की यात्रा को कोई व्‍यक्ति पैदल भी आराम से तय कर सकता है। लेकिन यहां रहने वाले लोगों को दो टापुओं के बीच के सफर को पूरा करने के लिए फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता है।इसका कारण है कि वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे टापुओं के बीच कोई पुल तैयार नहीं किया गया है और समुद्र का रास्‍ता इतना पथरीला है कि उस पर कोई नाव नहीं चलाई जा सकती। इस यात्रा को पूरा करने में मुश्किल से 47 सेकंड से डेढ़ मिनट का समय लगता है या, इसके लिए यहां के लोगों को करीब 14 पाउंड खर्च करने होते हैं।

दोनों टापुओं पर कुल 600 से 700 लोग रहते हैं

भारतीय रुपए के अनुसार 1,399 रुपए, यानी इतने में आप भारत में अच्‍छी खासी दूरी की यात्रा ट्रेन के एसी कोच में बैठकर तय कर सकते हैं। दोनों टापुओं पर कुल 600 से 700 लोग रहते हैं, जिन्‍हें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है और लोगों का किराया इससे कम हो जाता है।

इन टापुओं पर रहने वाले लोगों का मुख्‍य जरिया टूरिज्‍म है। गर्मियों के मौसम में वेस्‍ट्रे में काफी सैलानी घूमने के लिए आते हैं और यहां से फिर पापा वेस्ट्रे आईलैंड के लिए जाते हैं। पापा वेस्‍ट्रे Orkney Islands का 9वां सबसे बड़ा द्वीप है। वेस्‍ट्रे और पापा वेस्‍ट्रे के बीच फ्लाइट को पिछले 50 सालों से लोगान एयर ऑपरेट करती आ रही है। इस फ्लाइट में कुल 8 लोग ही एक बार में सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डरावनी वीडियो: दो 27 मंज़िली इमारतों के बीच छलांग लगाता लड़का