विज्ञान

China में 3 हजार साल पुराना शहर मिलने से हड़कंप, कई बड़े राज खुलने से वैज्ञानिक भी हैरान

चीन (China) के पुरातत्‍वविदों को उत्तरी चीन में प्राचीन कांसे के बर्तन मिले हैं। इन बर्तनों के मिलने के साथ-साथ उन्‍होंने यहां पर एक शहर के बारे में भी खोज की है। वैसे बताया तो यह भी जा रहा हैं कि इस क्षेत्र में कांसा युग का एक पूरा शहर खंडहरों के साथ मौजूद है। पिछले दिनों चीन के नेशनल कल्‍चरल हैरीटेज एडमिनिस्‍ट्रेशन की तरफ से आयोजित एक सेमिनार में इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इस शहर का ताल्‍लुक शांग राजवंश से था जो 1600 ईसा पूर्व से 1046 ईसा पूर्व तक राज करता था।

चौंका देने वाली चीजें

पुरातत्वविदों को इस जगह पर सैकड़ों आश्चर्यजनक कलाकृतियां मिली हैं। इनमें कांसे के पानी पीने के बर्तन, चित्रित मिट्टी के बर्तन, फिरोजा से जड़े आभूषण और जेड के नक्काशीदार टुकड़े शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये अवशेष तीन हजार साल से भी ज्‍यादा पुराने हैं। ये अवशेष शांग राजवंश के दौरान बनाए गए थे। अनायांग में स्थित हुबई शांग सिटी साइट जो सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में हैं, वह मशहूर यिन खंडहरों का हिस्‍सा है। यह शहर किसी समय में शांग राजवंश की राजधानी हुआ करता था। रिसर्चर्स को खाई को पार करने वाली सड़कों के अवशेष मिले हैं जो अलग-अलग काल के हैं। इससे पता लग सकता है कि प्राचीन समय में आंतरिक और बाहरी रोड नेटवर्क किस तरह का था।

ये भी पढ़े: चांद की मिट्टी पर चीन की बुरी नजर,अगर कर लिया कब्जा तो विश्व पर करेगा राज

मिलिट्री ट्रेनिंग वाली जगह

इसके अलावा यिन अवशेषों में एक बड़ी खाई नजर आती है जो बिल्‍कुल बलि देने वाली जगह सी लगती है। इससे पता लगता है कि शांग राजवंश के दौरान बस्तियों के विकास किस तरह से हुआ होगा। एक और महत्वपूर्ण स्थल उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह स्थान शांग राजवंश के दौरान एक महत्वपूर्ण सैन्य स्थान था। हेबेई प्रांत के झांगजियावा गांव, लाईशुई काउंटी में झांगजियावा, शांग और झोउ राजवंशों के दौरान एक मध्यम आकार की बस्ती थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago