विज्ञान

सोने में लिपटी शख्स की ममी मिलने से मची खलबली,सालो पहले करता था मिस्र के राज की रखवाली

Gold Wrapped Egyptian Mummy: मिस्र (Misr) की रेत के नीचे इतिहास के रहस्य दफन हो रखें हैं। पुरातत्वविदों ने अब पूरी तरह सोने में लिपटी 4,300 साल पुरानी ममी का पता लगाया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह अब तक की सबसे पुरानी ममी हो। इस ममी का नाम ‘हेकाशेप्स’ है जो 50 फीट गहराई में चूना पत्थर से बने ताबूत में मिली है। खनन के दौरान नौकरों, पुरुषों, महिलाओं और परिवारों से मिलती-जुलती सुंदर मूर्तियां भी मिली हैं।

खोज राजधानी काहिरा के दक्षिण में 30 किमी दूरी पर पांचवें और छठे वंश के मकबरों के समूह का हिस्सा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे पर्यटन के क्षेत्र को फिर से जीवित किया जा सकेगा। खुदाई का नेतृत्व करने वाले मिस्र के विशेषज्ञ जही हवास ने बताया, ‘दुर्भाग्य से अभी ऐसा कोई शिलालेख नहीं मिला है, जिससे इन मूर्तियों के मालिकों की पहचान की जा सके।’ 1970 के दशक में मेंफिस के खंडहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर साइट में शामिल किया गया था।

दो शाफ्ट खोजे गए

साइट पर दो शाफ्ट खोजे गए हैं। इसमें से एक में हेकाशेप्स का अवशेष मिला था। दूसरा 30 फीट गहरा था, जिसमें से अन्य मकबरे और कई मूर्तियां मिलीं। सबसे महत्वपूर्ण मकबरा खन्नुमजेदफ का है जो पांचवें वंश के राजा उनास के पिरामिड परिसर में एक पुजारी था। ये मकबरा दैनिक जीवन के चित्रों से सजा हुआ है। एक और ताबूत मिला है जो मेरी का है। मेरी रहस्यों का रक्षक और प्रचीन राजा का विश्वसनीय व्यक्ति था और फिरौन के अभिलेखीय दस्तावेजों का निरीक्षण करता था।

ये भी पढ़े: धरती से कुछ किमी की दूरी से गुजरेगी बड़ी चट्टान,ऐस्टरॉइड जमीन से टकराया तो होगी भयंकर तबाही?

ताबीज और बर्तन मिले

फेटेक नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी ममी मिली है। उसकी ममी के बगल में ही एक बलि का पत्थर है, जिस पर मूर्तियां रखी हैं। उत्खनन दल को कई ताबीज, पत्थर के बर्तन और दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें मिली हैं। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी शहर लक्सर के पास उन्हें 1800 ईसा पूर्व से 1600 ईसा पूर्व तक के दफन स्थल मिले हैं। ये न्यू किंगडम से जुड़े हैं। इसी के पास में एक प्राचीन रोमन शहर के खंडहर भी मिले हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago