विज्ञान

सिर्फ शिमला, मनाली ही नहीं बल्कि मंगल ग्रह पर भी गिरती है बर्फ, सुबह होते-होते…

Ice on Mars: हम सभी की नजर में मंगल ग्रह बिलकुल सूखा हुआ सा ग्रह है। मगर हैरानी तो तब हुई जब सर्दियों में लाल ग्रह अचानक से बदल गया है। जी हां, दरअसल मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्थ में ठंड है। यहीं पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर और इनजेनिटी हेलीकॉप्टर एक प्राचीन नदी डेल्टा में खोज कर रहा है। आम तौर पर एकदम खाली लगने वाला यह ग्रह बर्फ और ठंड से अनजान नहीं है। मंगल ग्रह के ध्रुवों पर तापमान माइनस 123 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। मंगल पर कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon dioxide) आधारित बर्फ मिलती है। जिसे सूखी बर्फ या ड्राई आइस कहते हैं। इसके अलावा जमा हुआ पानी भी दिखता है।

यह बर्फ कही और नहीं बल्कि मंगल की सतह पर गिरती है। मगर पूरे मंगल पर नहीं बल्कि यह सिर्फ ध्रुवों के पास पाई जाती है। कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के मार्स वैज्ञानिक सिल्वेन पिकक्स ने कहा कि यहां इतनी बर्फ होती है कि आप स्कींग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको किसी गड्ढे में जाना होगा, जहां एक ढलान वाली सतह पर बर्फ पड़ी हो।

वैज्ञानिक बर्फ को गिरते नहीं देख सके

बता दें, अब तक कोई भी रोवर या ऑर्बिटर मंगल पर बर्फ के गिरने को नहीं देख सका है, क्योंकि यह घटना ध्रुवों पर सिर्फ रात में होती है। इनमें लगे कैमरे बादलों के आरपार नहीं देख सकते। अभी तक ऐसा कोई रोबोट भी नहीं बनाया गया है जो मंगल ग्रह के ध्रुवों के खतरनाक तापमान से बच सके। ऐसे में आपका सवाल हो सकता है कि फिर हमें मंगल ग्रह पर बर्फ का पता कैसे लगा।

ये भी पढ़े: मंगल ग्रह पर बौखलाया NASA का रोवर? जिस सैंपल को किया इकट्ठा उन्हें ही फेकने में जुटा

सूरज निकलते ही गैस बन जाती है बर्फ

वैसे पानी वाली बर्फ गर्मी आने पर सूखी बर्फ के पिघलने पर दिखती है। यह बर्फ मिट्टी के साथ चिपक जाती है और बहुत हल्की होती है। लेकिन आपका सवाल होगा कि यह बर्फ कहां जाती है? दरअसल सूखी बर्फ गर्मी के मौसमे में सूरज की रोशनी के निकलते ही बादल में बदल जाती है। 2001 में मंगल की कक्षा में प्रवेश करने वाला ओडिसी ऑर्बिटर ने बर्फ को गैस में बदलते देखा था। मंगल ग्रह पर ठंड का मौसम लंबे समय तक चलता है। क्योंकि मंगल ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 687 दिन लगते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago