Categories: विज्ञान

खत्म होगी गलत मैप दिखाने की Google की मनमानी, ISRO लाएगा नेविगेशन एप

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी देश का मैप बदल देने की गूगल की मनमानी अब नहीं चलेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO और लोकेशन एवं नेविगेशन सेवाएं देने वाली कंपनी मैपमाईइंडिया ने साथ मिलकर गूगल मैप की ही तरह स्वदेशी सेवा देने की घोषणा। इस पोर्टल पर भारत का सही नक्शा (Indian Map) तो दर्शाया ही जाएगा, देश के लाखों गांवों और हजारों शहरों के गली मोहल्लों की भी सही-सही जानकारी होगी। गूगल मैप्स (Google Maps) से मुकाबला करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation ISRO) और डिजिटल मैपिंग और स्थान-आधारित डीप-टेक कंपनी मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) ने शुक्रवार को पूरी तरह से स्वदेशी, मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक सेवाओं (Geospatial) की पेशकश के लिए एक नई पहल की घोषणा की। ये सेवाएं मैपमाईइंडिया के डिजिटल मैप्स (Digital Maps) की क्षमता और इसरो का सैटेलाइट इमेजरी कैटलॉग व अर्थ ऑब्जर्वेशन डेटा प्रौद्योगिकियों का संयोजन होंगी।

कंपनी ने कहा कि इसरो के साथ संयुक्त साझेदारी के माध्यम से मैपमाईइंडिया के यूजर्स मैप्स, एप्लिकेशन और सेवाएं विदेशी मैप ऐप्स और समाधानों की तुलना में बहुत बेहतर, अधिक विस्तृत और व्यापक होंगी। साथ ही गोपनीयता-केंद्रित, अति स्थानीय और भारतीयों के लिए स्वदेशी मानचित्रण समाधान भी होंगी।

मैपमाईइंडिया के सीईओ व कार्यकारी निदेशक रोमी वर्मा ने एक बयान में कहा कि इसरो के साथ यह साझेदारी नक्शों और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों के रणनीतिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की एक नई सुबह है। वर्मा ने लिंक्डइन पर एक लेख में कहा, "आपको अब गूगल मैप्स / अर्थ की जरूरत नहीं है।"

आपदाओं के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी

कंपनी ने कहा कि मौसम आधारित प्रदूषण, कृषि उत्पादन, भूमि उपयोग परिवर्तन, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के बारे में उपयोगकर्ताओं को इससे बहुत लाभ होगा। मैपमाईइंडिया ने कहा कि इसके नक्शे और एपीआई (Application Programming Interface) इसरो के जिओपोर्टल्स को समृद्ध करेंगे। कंपनी ने कहा कि यह भारतीय वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और सरकारी संगठनों को भारत के सैटलाइट इमेजरी, पृथ्वी अवलोकन डेटा और डिजिटल मैप डेटा और उन्नत भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों को सशक्त करेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago