Hindi News

indianarrative

समुद्र में लगा कचरे का ढेर! 10 लाख वर्ग किमी में फैला टेंशन में सुपरपॉवर अमेरिका

Plastic In The Ocean

Ocean Plastic: समुद्र में दिन पर दिन फैलता जा रहा कचरा दुनिया के लिए अब बड़ी मुसीबत बन गया है। समुद्र में इतना ज्यादा कचरा है कि ये प्लास्टिक किसी टापू की तरह हो गए हैं। इस दौरान अब वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया और हवाई के बीच समुद्र में तकरीबन 10 लाख वर्ग किमी के क्षेत्र में विशाल कचरा खोजा है, जिस पर केकड़े और अन्य समुद्री जीव रह रहे थे। ये जीव अपने मूल घर से हजारों किमी की दूरी पर थे। नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में सोमवार को एक नया अध्ययन प्रकाशित किया गया, जिसमें शोधकर्ताओं की एक टीम ने खुलासा किया कि तटीय अकशेरूकीय जीवों की दर्जनों प्रजातियां वर्षों से समुद्र में तैर रहे प्लास्टिक कचरे पर जीवित रहने और प्रजनन करने में सक्षम हैं।

वैज्ञानिकों ने अपने निष्कर्ष में यह भी बताया है कि प्लास्टिक (plastic) कचरा कुछ समुद्री प्रजातियों के लिए नया तैरता हुआ पारिस्थितिक तंत्र बन रहा है। ये जीव सामान्य रूप से खुले समुद्र में जीवित रहने में सक्षम नहीं हैं। जैविक सामग्री समुद्र में महीनों और वर्षों में विघटित हो जाती हैं। लेकिन प्लास्टिक का मलबा महासागरों में अधिक समय तक तैर सकता है, जिससे यह जीव वर्षों तक खुले समुद्र में जीवित रह सकते हैं और प्रजनन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: मंगल पर मिले प्राचीन जीवन के निशान मिलने से खलबली, लाल ग्रह से पृथ्वी पर भेजा ‘सबूत’

कचरा कब-कब खोजा गया

नवंबर 2018 और जनवरी 2019 के बीच मिले प्लास्टिक कचरे की 105 वस्तुओं की जांच की। उन्होंने मलबे पर 484 समुद्री अकशेरुकीय जीवों की पहचान की। 46 विभिन्न प्रजातियां मिलीं, जो सामान्य रूप से तटों पर पाई जाती है। हरम ने कहा कि विविधता का एक बड़ा प्रतिशत है जो हमने पाया। मलबे पर मिले जीव तटीय प्रजातियां थीं, न कि खुले समुद्र की प्रजातियां, जिनके मिलने की हम उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘कचरे पर मिलने वाली इन प्रजातियों में ज्यादा जगह कब्जाने की प्रतिस्पर्धा देखी गई। क्योंकि जगह यहां बहुत कम होगी थी।