विज्ञान

कुछ की आंखें भूरी तो कुछ की नीली? समझें आंखों के रंग का पूरा साइंस

Different Eye Color: हम जब कभी किसी नए इंसान (Human) से मिलते हैं तब सबसे पहले आप और हम सभी उनके चेहरे को देखना चाहते हैं। यह जान पूछकर नहीं बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे में आपने गौर किया होगा कि ज्यादातर लोगों की आंखों का रंग भूरा (Brown Eye Color) या गाढ़ा भूरा होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी आंखों का रंग हरा, ग्रे और नीला भी होता है। आमतौर पर ऐसे लोग कुछ पल के लिए अलग लगते हैं लेकिन कुछ समय बाद ये सामान्य लगने लगता है।

आखिर क्यों ऐसा होता है?

नीली आंखें (Blue Eyes) तो ऐश्वर्या राय की भी हैं और सैफ-करीना के बेटे तैमूर की भी हैं। दरअसल आंखों का यह रंग इंसान के जीन्स से जुड़ा हुआ होता है। इसके पीछे क्या साइंस है आइए जानते हैं। जानकारों की मानें तो आंखों का रंग पुतली में मैलानिन की मात्रा के हिसाब से तय होता है। इसके साथ ही रंग तय करने में प्रोटीन का घनत्व, और आस-पास फैले उजाले का भी असर होता है। आंखों का रंग 9 कैटेगरी में बंटा होता है और 16 जीन होते हैं जो कि आंखों के रंग के साथ जुड़े रहते हैं।

ये भी पढ़े: किचन से लेकर ऑफिस में धमाचौकड़ी करने वाले चूहों का दुश्मन है ये फल, महक मिलते ही टेंशन में आ जाते हैं

जो दो प्रमुख जीन आंखों के रंग के लिए जिम्मेदार होते हैं वे हैं OCA2 और HERC2। दोनों ही क्रोमोसोम 15 में होते हैं। HERPC2 जीन OCA2 के एक्सप्रेशन को कंट्रोल करता है और नीली आंखों के लिए HERC2 एक हद तक जिम्मेदार होता है। वहीं OCA2 एक हद तक नीली और हरी आंखों से जुड़ा हुआ है।

इस आंखों वाले लोग सबसे कम

अधिकतर लोगों की आंखें भूरी ही होती हैं। क्योंकि इसे डेवलप करने वाले जीन ही सबसे ज्यादा लोगों में होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि दुनिया में नीले रंग की आंखों वाले लोगों की संख्या सबसे कम है। यह भी कहा जाता है कि नीली आंखों वाले लोगों के पूर्वज एक ही हैं। ऐसा माना जाता है कि करीब 6 हजार से 10 हजार साल पहले एक बदलाव इंसानी जीन में हुआ था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago