विज्ञान

किसी गांव में झुके हुए पेड़ तो कही मैदान पर आईना जाने रहस्यों से भरी पृथ्वी के बारे मे खास बाते

इस बात में कोई शक नहीं की हमारी पृथ्वी रहस्यों से भरी हुई है। यहां ऐसी-ऐसी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में कल्पना करना बेहद मुश्किल है कि ये सच है या आंखों का धोखा। दरअसल, दुनिया में सात अजूबे ऐसे हैं जिन्हें प्राचीन काल में इंसानों ने बनाया लेकिन अगर प्रकृति के अजूबों की गिनती करना मुश्किल है। चाहें दुर्गम घाटी हो या समुद्र का किनारा, ऐसी जगहें जहां इंसानों का पहुंचना मुश्किल है अभी भी आसान नहीं है। इसका एक बड़ा उदाहरण इंडोनेशिया (Indonesia) के राजा अंपत जैसे वे द्वीप हैं जहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत ही कम इसलिए ऐसी जगहें अभी भी प्राकृतिक खजाने से भरपूर हैं। आज आपको दुनिया की ऐसी ही कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताएंगे जहां बेहद कम लोग ही पहुंच पाए हैं और जिन्हें देखकर आप कहानियों में सुने जाने वाले ‘स्वर्ग’ की कल्पना कर सकते हैं।

एक ऐसा मैदान जो है प्राकृतिक आईना

दक्षिणी अमेरिकी देश बोलिविया में स्थित है सालार डी उयूनी (Salar de Uyuni) जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। इस मैदान का नजारा देखने पर किसी काल्पनिक नजारे जैसा लगता है। यह न सिर्फ दुनियाभर के प्रकृति प्रेमियों बल्कि प्रोफेश्नल फोटोग्राफर्स को आकर्षित करता है। यह मैदान एक प्रागैतिहासिक झील के सूखने से बना और करीब 11,000 वर्ग किमी में फैला है। इसे ‘प्राकृतिक आईना’ भी कहा जाता है क्योंकि जब बारिश के मौसम में (आमतौर पर दिसंबर से अप्रैल) आसपास की झीलें मैदान पर बहने लगती हैं तो यह सफेद नमक का मैदान एक विशालकाय उथली ‘झील’ में बदल जाता है। पानी की इस पतली परत में आसमान की परछाईं दिखती है जो बेहद खूबसूरत होती है।

हिमालय की गोद में है ‘मून लैंड’ गांव

हिमालय हमारी प्रकृति का सबसे प्रारंभिक और शुद्ध रूप हैं। आप जितना इसके अंदर जाएंगे, हिमालय आपको हैरान कर देंगे। हिमालय की गोद में स्थित है लामायुरु जिसे ‘मून लैंड’ भी कहा जाता है। लामायुरु कोई बड़ा शहर या द्वीप नहीं है। यह लद्दाख में स्थित एक छोटा सा गांव है। इसे प्राचीन मठों का गांव कहा जाता है। कहा जाता है कि यह जगह कभी एक झील थी जो अब सूख चुकी है। इस जगह का इतिहास 11वीं शताब्दी का है जब महासिद्धाचार्य नरोपा नाम के एक विद्वान ने इस मठ की नींव रखी थी।

टेक्टोनिक प्लेटों के बीच दरार

सिल्फ्रा रिफ्ट थिंगवेलिर नेशनल पार्क में उत्तरी अमेरिका और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित एक दरार है। यह दरार 1789 में दो टेक्टोनिक प्लेटों के साथ आए भूंकपों के बाद बनी थी। सिल्फ्रा में गोताखोरों और स्नॉर्कलिंग साइट ठीक वहीं है जहां दोनों महाद्वीप मिलते हैं। सिल्फ्रा दुनिया का इकलौता ऐसा स्थान है जहां आप दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की दरार में सीधे गोता लगा सकते हैं या स्नोर्कल कर सकते हैं। यह दरार यूरेशियन और उत्तरी अमेरिकी प्लेटों के बीच टेक्टोनिक सीमा को दिखाती है। यहां का पानी एक ग्लेशियर से आता है और बिल्कुल साफ और बेहद ठंडा है।

ये भी पढ़े: NASA का Dart Mission सफल, भारी तबाही से बच जाएगी पृथ्वी- देखें सारी जानकारी

न्यूजीलैंड का स्लोप पॉइंट खतरनाक हवाओं का घर

इन दोनों जगहों के अलावा स्लोप पॉइंट, न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर स्थित सबसे दक्षिणी स्थान है जहां समुद्र में डुबकी लगाने वाली ऊबड़-खाबड़ चट्टानें स्थित हैं। यहां तेज ठंडी हवाएं बहती हैं और भूमि और उस पर उगने वाली सभी चीजों को नष्ट कर देती हैं। यहां का मौसम इतना भयानक है कि तेज हवाओं के पेड़ों को अजीब तरह से मोड़ दिया है। उलझे हुए पेड़ सीधे के बजाय एक तरफ खिंचे हुए नजर आते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago