Hindi News

indianarrative

अमेरिकी डॉक्टरों का कमाल, दुनिया में पहली बार मां के पेट में कर डाली बच्चे के ब्रेन की सर्जरी

Brain Surgery Inside Womb

Surgery Inside Womb: मेडिकल साइंस आज के समय में लगातार प्रगति करता जा रहा है। इस बीच अब अमेरिकी डॉक्टरों ने अब इस फील्ड में एक नया मुकाम हासिल किया है। दरअसल, अमेरिका के डॉक्टरों ने वो कर दिखाया जो दुनिया में अब तक कोई नहीं कर पाया है। इस दौरान डॉक्टरों ने एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी की है। वैसे आपको लग रहा होगा बच्चे की ब्रेन सर्जरी में ऐसा क्या कमाल कर दिया? मालूम हो जिस बच्चे की ब्रेन सर्जरी की गई है, वो अब तक पैदा भी नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने इस बच्चे का ऑपरेशन उसकी मां के गर्भ में रहने के दौरान किया है।

यह हैरतंगेज ऑपरेशन अमेरिका में किया गया है। इस बच्चे को घातक संवहनी बीमारी (Vascular Disease) थी। यह ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने जन्म के तुरंत बाद इस बच्चे को मरने से बचा लिया। अगर यह ऑपरेशन नहीं होता तो जन्म के तुरंत बाद हार्ट फेलियर या स्ट्रोक हो सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भी गर्भाशय में मस्तिष्क की सर्जरी की गई है, लेकिन इस तरह की असामान्य स्थिति नहीं रही है।

ये भी पढ़े: सोना खोदने के दौरान ये अजीबोगरीब गेंद मिलने से खलबली, जांच की तो हुआ चौंका देंगे वाला खुलासा

बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव नहीं

बता दें, डॉक्टरों ने 34 सप्ताह की गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड का यूज कर ऑपरेशन किया। बोस्टन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ. डैरेन ओरबैक का कहना है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बच्चा पिछले छह सप्ताह से स्वस्थ है। उसे कोई दवा नहीं दी जा रही है। बच्चे का वजन बढ़ रहा है। ऐसा कोई संकेत नहीं है कि ब्रेन ने नकारात्म प्रभाव दिखाए हों। ब्रिटेन में हर साल 10-12 बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं। इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो जाती है।

इतने डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

इस बीमारी में मस्तिष्क की धमनियां केशिकाओं के बजाय रक्त को सीधे शिराओं में पहुंचाती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ता है और मस्तिष्क को नुकसान होता है। वर्तमान में हमारे पास जो इलाज हैं वह बच्चे के जन्म के बाद ही हो सकते हैं। हालांकि इसमें भी तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इस ऑपरेशन को करने में 10 डॉक्टर शामिल हुए। डॉक्टरों ने अल्ट्रासोनोग्राफी के माध्यम लंबी सुई मां के पेट तक पहुंचाई और फिर इस सर्जरी को किया।