Hindi News

indianarrative

दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप को देख हो जाएंगे हैरान! जहाज में समा जाएगा पूरा शहर!

दुनिया का सबसे बड़ा क्रुज शिप

दुनिया का सबसे बड़ा क्रुज शिप बनकर तैयार है। अबतक के सबसे बड़े इस क्रुज शिप को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि आखिर कोई शिप इतना भी बड़ा हो सकता है? लेकिन यह सच है दुनिया के सबसे बड़े क्रुज शिप जिसकी लंबाई 1200 फीट है जबकि 20 मंजिला ऊंचा है।यह शिप बनकर तैयार है,इसका ट्रायल भी हो चुका है। यह साल 2024 में अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर निकलेगा।

इस क्रुज शिप का नाम आयकॉन ऑफ द सीज़ रखा गया है। यह क्रुज शिप जनवरी 2024 में पहली आधिकारिक समुद्री यात्रा पर निकलेगा। आइकॉन ऑफ द सीज़  नाम का यह क्रूज इतना बड़ा है कि इसमें एक छोटा सा शहर आराम से समा जाएगा। यह करीब 6 एकड़ लंबा है। शिप के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी कि ‘आयकॉन ऑफ़ द सीज़’ पर एक साथ 5,610 पैसेंजर और 2,350 क्रू सदस्य यानी 7960 लोग एकसाथ यात्रा कर सकते हैं।

फिनलैंड में बनाया गया ‘आइकॉन ऑफ द सीज़’

दुनिया के इस सबसे बड़े क्रुज शिप को फ़िनलैंड में बनाया गया, जिसका सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया गया है। ट्रायल से पहले 450 विशेषज्ञों ने चार दिन तक शिप के बो, मेन इंजन, प्रोपेलर, नोएज़ लेवल्स आदि की चेकिंग की। और इसके बाद क्रूज वापस मेयर टुर्कु शिपयार्ड वापस लौट चुका है।बताया जा रहा  है कि इस जहाज़ के निर्माण का कार्य अप्रैल 2022 में शुरू किया गया था। जहाज़ पर 28 तरह के केबिन हैं। औऱ प्रत्येक कमरे में 3-4 लोग रह सकते हैं। इसमें अधिकांश कमरों में बैलकनी भी है।

जानकारी के मुताबिक जहाज की पहली समुद्री यात्रा के टिकट बिक चुके हैं। फरवरी 2024 में दूसरी यात्रा शुरू होगी। रॉयल कैरिबियन वेबसाइट पर ज़्यादा जानकारी के लिए चेक कर सकते हैं।

आयकॉन ऑफ़ द सीज़ की खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रूज़ शिप पर समंदर में चलने वाला सबसे बड़ा वॉटरपार्क है।रॉयल कैरिबियन का दावा है कि इस जहाज़ पर लोगों को वो अनुभव होगा जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। गेस्ट्स मियामी में आयकॉन ऑफ़ द सीज़ से सफ़र शुरू कर सकते हैं. ईस्टर्स और वेस्टर्न कैरिबियन से होते हुए सात रातों तक इस क्रूज़ शिप पर रह सकते हैं। इस शिप पर थीम पार्क, डाइनिंग और ड्रिंकिंग जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।