Categories: खेल

फ्लॉप रही सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सीनियर टीम में एंट्री, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सीनियर टीम में खेलने का सपना 15 जनवरी शुक्रवार को पूरा हुआ। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई सीनियर टीम की ओर से अर्जुन को खेलने का मौका मिला। 21 वर्षीय को घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ हुए मुकाबले के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया था। लेकिन बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन अपने पदार्पण मैच को यादगार बनाने में असफल रहे। अर्जुन को बैटिंग का मौका नहीं मिला और गेंदबाजी में भी सर्वाधिक रन लुटाने का शर्मनाक आंकड़ा उनके नाम के साथ जुड़ा।

Here's the exclusive video of Arjun Tendulkar getting his first wicket!!

Wicket on debut ❤️??#SyedMushtaqAliT20 #SyedMushtaqAliTrophy pic.twitter.com/fyB6rP16qq

— Vinesh Prabhu (@vlp1994) January 15, 2021

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जूनियर तेंदुलकर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद थी कि अर्जुन गेंदबाजी से कमाल करेंगे। उन्होंने प्रयास भी किया लेकिन मौके को भुनाने में असफल रहे। गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिशनोई को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। लगा कि अर्जुन गेंदबाजी से कमाल करेंगे। लेकिन यहां से हरियाणा के बल्लेबाजों ने अर्जुन की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ उनकी पिटाई हुई।

#SyedMushtaqAliT20
Arjun tendulkar went for 15 runs in his 1st over

— varun giri (@varungiri0) January 15, 2021

मात्र एक विकेट के साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मैच में अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज रहे। अर्जुन ने 11.33 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। हरियाणा की टीम ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। अर्जुन की तरह उनकी टीम की किस्मत भी नहीं चमक रही। ग्रुप-ई में मुंबई बिना खाता खोले आखिरी पायदान पर काबिज है।.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago