Hindi News

indianarrative

Ashes Series के दौरान इंग्लैंड को मिली ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन! बीच मौदान पर किया प्रपोज

Ashes Series के दौरान इंग्लैंड को मिली ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन!

क्रेकिट के मौदान पर कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि वो हमेसा के लिए याद किया जाने लगता है। जहां एक तरह क्रिकेट के मौदन पर खिलाड़ी इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करते हैं तो वहीं, कई दर्शक भी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे हमेसा याद किया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ क्रेकट के बेहतरीन सीरीजों में एस एक एशेज सीरीज के दौरान। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच में खेली जाने वाली इस प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मैच इस वक्त ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। और इसी दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लड़ाई नहीं बल्कि मोहमब्त देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को T20 के बाद वनडे का भी कप्तान बनाए जाने पर सौरव गांगुली ने बताई वजह- इसलिए विराट को हटाया गया

स्टैंड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहब्बत देखने को मिली। स्टैंड्स में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को भरे मैदान में प्रपोज किया। ये पल कैमरे ने अपनी आंखों में कैद कर लिया। तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो सभी का ध्यान इस बात पर था कि ऑस्ट्रेलिया अपने खाते में कितने और रन जोड़ेगी और कितनी बढ़त लेगी। दिन के पहले सत्र में जब ड्रिंक्स ब्रेक था जब एक जोड़े को टीवी पर दिखाया गया। लड़की ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की जर्सी पहने थी और उसके साथ एक लड़का कैप और सफेद टीशर्ट में खड़ा था जो इंग्लैंड का प्रशंसक है। लड़के ने लड़की से टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए कहा, लड़की ने वहां देखते ही तुरंत लड़के की ओर पलट गई और देखा कि वो अपने घुटनों पर था और जेब से अंगुठी निकालते हुए लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद प्रेमिका ने में अपने प्यार पर मुहर लगाते हुए हां कर दिया। इसके बाद लड़के ने उस लड़की को अपनी गोदी में उठा खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें- IND VS SA: Team India को मिला ऐसा बल्लेबाज, जो साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर ताबड़तोड़ रन बनाने का है मास्टर

इंग्लैंड के जिस फैन ने प्रपोज किया है उसका नाम रॉबिन हेल है। दोनों की मुलाकात इंग्लैंड के 2017 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी। रॉबिन उस वक्त बार्मी आर्मी का हिस्सा थे। उन्होंने जीस लड़की को प्रपोज किया है उसका नाम नतालिया है। बार्मी आर्मी ने भी ट्वीट करते हुए इन दोनों को बधाई दी ही। बार्मी आर्मी ने ट्वीट करते हुए लिखा, हां, रॉब हेल के लिए जोरदार तालियां, वह नतालिया से 2017 में बार्मी आर्मी के साथ पिछली एशेज सीरीज में मिले थे। बधाई हो।