Categories: खेल

कमिंस के बाद ब्रेट ली आए आगे, बोले- इंडिया मेरा दूसरा घर ऑक्सीजन के लिए दान में दिए बिटक्वाइन

कोरोना का कहर भारत में बेहद ही खतरनाक होते जा रहा है। ऐसे में ना तो अस्पताल में बेड खाली है और ना ही ऑक्सीजन। जिसके लिए सरकार तमाम कोशिशें कर रही है। लेकिन कोरोना का संक्रमण इतना बढ़ता जा रहा है कि इसे काबू कर पाना मुश्किल होते जा रहा है। ऐसे में कई महान हस्तियों ने भारत को मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। कई देश अपने स्तर पर भारत की मदद कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर पैट कमिंस ने ऑक्सीजन और जरूरी चिकित्सक सामानों के लिए एक बड़ी रकम डोनेट की थी। उनके बाद अब ब्रेट ली ने 41 लाख रुपए डोनेट किया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मंगलवार को भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 1 बिटकॉइन (करीब 41 लाख रुपये) डोनेट करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं ब्रेट ली ने भारत के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए इसे अपना दूसरा घर बताया है। इस वक्त वो आईपीएल के लिए भारत में ही हैं। ब्रेट ली से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस में भारत की मदद के लिए 50,000 डॉलर (करीब 37 लाख रुपये) डोनेट करने का ऐलान किया था।

Well done @patcummins30 🙏🏻 pic.twitter.com/iCeU6933Kp

— Brett Lee (@BrettLee_58) April 27, 2021

ट्विटर पर लिखा भावुक मैसेज

ट्वीटर पर भारतीय लोगों के लिए एक भावुक मैसेज शेयर करते हुए ब्रेट ली ने लिखा कि, 'भारत मेरे लिए हमेशा दूसरे घर की तरह है। मेरे प्रोफेशनल करियर के दौरान और रिटायरमेंट के बाद यहां के लोगों से जो प्यार मिला है, उसकी वजह से मेरे दिल में इस देश के लिए खास जगह है। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात देखकर बहुत दुख होता है।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह एकजुट होने का समय है। हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।'

कोरोना से सावधानी बरतने के लिए लोगों से की अपील

इसके साथ ही ब्रेट ली ने इस मुश्किल समय में अपनी ड्यूटी निभाने वाले फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से घर पर रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने पैट कमिंस की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की पहल करने की तारीफ की।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago