Categories: खेल

कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय बने प्रवीण ताम्बे

स्पिनर प्रवीण ताम्बे कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 48 साल के ताम्बे इस लीग में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) से सेंट लूसिया जाउसक्स के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्हें सुनील नरेन के स्थान पर टीम मे चुना गया है। टीम के कप्तान केरन पोलार्ड ने नरेन को बाहर बैठाने को कोई कारण नहीं बताया है। जुलाई में ताम्बे ने फ्रेंचाइजी के साथ करार किया था और इसी के साथ वह सीपीएल से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

इस टीम का मालिकाना हक शाहरुख खान के पास है जो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी सह-मालिक हैं।

कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वैंकी मैसूर ने कहा, "मैं ताम्बे के बारे में नहीं जानता लेकिन वह टीकेआर की तरफ से पदार्पण कर रहे हैं इससे मैं काफी उत्साहित हूं। क्या प्रेरणादायी कहानी है।"

I don’t know about Pravin Tambe but I am excited that he’s making his debut for @TKRiders! What an inspiring story!! Hope you watch today at 7:30 PM IST on @StarSportsIndia @legytambe @KKRiders pic.twitter.com/SLpUywzgUV
— Venky Mysore (@VenkyMysore) August 26, 2020

कोलकाता ने आईपीएल-13 के लिए ताम्बे को पिछले साल दिसंबर में अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन यूएई में होने वाली टी-10 लीग में हिस्सा लेने के कारण आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।

Super excited that we've got the first ever Indian to play in the #CPL! Today's match at Queen's Park Oval just got a whole lot more interesting ? https://t.co/onDJ5rv7Cv
— Trinbago Knight Riders (@TKRiders) August 26, 2020

ताम्बे ने 2013 में 41 साल की उम्र में आईपीएल पदार्पण किया था। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 33 मैच खेले हैं और 28 विकेट लिए हैं।.

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago