Hindi News

indianarrative

क्रिकेट के मैदान पर चढ़ा प्यार का परवान, England की दो महिला क्रिकेटर्स ने जिंदगी भर के लिए थामा एक दूजे का हाथ

Katherine Brunt-Nat Sciver Marriage

इंग्लैंड से दो लेस्बियन महिला क्रिकेटरों के आपस में शादी की खबर सामने आ रही है। जी हां, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट रविवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसके बाद उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 कुछ ऐसी रही लेस्बियन खिलाड़ियों की लव स्टोरी

बताया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी मैदान से शुरू हुई थी। दोनों इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की हिस्सा हैं और 2022वर्ल्ड कप में भी दोनों ने टीम की अगुआई की थी। साइवर और कैथरीन 2017वर्ल्ड कप विजयी टीम का हिस्सा भी रही हैं। दोनों की मौजूदगी में इंग्लैंड की महिला टीम ने वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।हालांकि 2022के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Isa Guha (@isaguha)

मालूम हो नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट की शादी का खुलासा इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी Isa Guha ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कपल की तस्वीर शेयर की और शादी की शुभकामनाएं दी। गुहा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, प्राउड, लव यू नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट। उसके बाद कई साथी खिलाड़ियों ने भी दोनों को शादी की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी।

नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट की शादी की पुष्टि इंग्लैंड क्रिकेट ने भी कर दिया है। आईएसटी ने ट्वीट किया और कपल को बधाई देमे हुए लिखा, कैथरीन ब्रंट और नताली साइवर को ढेर सारी शुभकामनाएं। गौरतलब है, यह कोई पहली घटना नहीं है, जब लेस्बियन खिलाड़ियों ने शादी रचाई है। इन दोनों खिलाड़ियों से पहले न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और उनकी पार्टनर ली ताहुहू से शादी की थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका की महिला खिलाड़ी मारिजैन कप और डेन वैन भी विवाह बंधन में बंध चुकी हैं।