Categories: खेल

हॉकी इंडिया ने लिया 61 बेरोजगार खिलाडियों को वित्तीय मदद देने का फैसला

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के बीच 61 बेरोजगार खिलाड़ियों को तत्काल वित्तीय सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है। इस पहल के तहत सीनियर और जूनियर पुरुष तथा महिला कोर संभावित खिलाड़ियों में लगभग 61 खिलाड़ियों को इसका फायदा होगा। इसमें 30 जूनियर महिला, 26 जूनियर पुरुष, चार सीनियर महिला और एक सीनियर पुरुष टीम का कोर संभावित खिलाड़ी शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को जरूरी वित्तीय सहायता मुहैया कराना है ताकि उनकी खेल गतिविधियों में वापसी में मदद हो सके।

हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, " कोविड-19 के साथ मौजूदा लड़ाई का उन खिलाड़ियों पर प्रतिकूल असर पड़ा है जिनके पास नौकरी नहीं है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए खेल गतिविधियां शुरू कर पाना मुश्किल है क्योंकि उनका परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

Hockey India is providing financial support of ₹10,000/- to each of the 61 core probable athletes not holding employment to enable them to return to sporting activities.

More: https://t.co/mvXY0AG5E1#IndiaKaGame @CMO_Odisha @IndiaSports @Media_SAI @sports_odisha

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 18, 2020

उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया उन्हें तुरंत राहत पहुंचाने का उपाया खोज रहा था और हमने फैसला किया है कि इस मुश्किल समय में प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देंगे। इससे वे अपने परिवार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेंगे क्योंकि वे निकट भविष्य में खेल गतिविधियां फिर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।"

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, " हम उम्मीद करते हैं कि इस सहायता से खिलाड़ियों की जल्द ही खेल गतिविधियां शुरू करने में मदद होगी।".

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago