Categories: खेल

विराट कोहली को ‘सस्पेंड’ करने की मांग, ICC लगाएगा Ban! जानें क्या है ये पूरा विवाद

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन डीआरएस विवाद ने मानों वर्ल्ड क्रिकेट में भूचाल ला दिया। इतना ही नहीं, इस पर भारत के कप्तान विराट कोहली के गुस्से ने भी मानों आग में घी का काम किया है। विराट कोहली और टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के टीवी ब्रॉडकास्टर्स पर भी हमला किया है। जिसके बाद कई तरह की मांग उठने लगी है। इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मांग की है कि आईसीसी को कड़ा एक्शन लेते हुए विराट पर फाइन लगाना चाहिए या सस्पेंड कर देना चाहिए।

Virat Kohli's reaction after Dean Elgar survived an LBW call by using DRS 😬 #viratkholi #elgar

#SAvsIND @lolgraaaam @ICC @ICCMediaComms pic.twitter.com/h9Kw1pWf3D

— Akash Rajput (@AkashRa66) January 13, 2022

फॉक्स क्रिकेट के एक कार्यक्रम में माइकल वॉन ने कहा- 'अब वक्त आ गया है कि आईसीसी को इस मामले में दखल देना चाहिए, अगर आप खफा हैं तो इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते हैं। पिच पर कई बार आपके साथ ऐसा होता है कि चीज़ें आपके खिलाफ जा रही होती हैं लेकिन अगर आप एक कप्तान और लीडर के रूप में इस तरह का बर्ताव करते हैं तो ये ठीक नहीं है। आईसीसी को विराट कोहली पर फाइन लगाना चाहिए या फिर सस्पेंड करना चाहिए, क्योंकि आप एक इंटरनेशनल कैप्टन होते हुए इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते हैं।'

UMPIRE: THAT'S IMPOSSIBLE ; HUH ! THAT IS IMPOSSIBLE

KL RAHUL: WHOLE COUNTRY PLAYING AGAINST 11 GUYS

MAYANK: MAKING THE SPORT LOOK BAD NOW

VIRAT KOHLI: FOCUS ON YOUR TEAM AS WELL WHEN THEY SHINE THE BALL NOT JUST THE OPPOSITION#INDvSA #SAvIND #DRS Supersport #IndianCricketTeam pic.twitter.com/gX0UabmdMA

— Mohit Arora (@_MohitArora_) January 13, 2022

विराट कोहली के बर्ताव से पूर्व ओपनर गौतम गंभीर बुरी तरह भड़के। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि 'कोहली बहुत एममैच्योर हैं। स्टंप्स माइक पर ऐसा कहना किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे खराब है। ऐसा करके आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं बनोगे।' आपको बता दें कि 21वें ओवर में 60 रनों के कुल स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मैदानी अंपायर Marais Erasmus ने डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया, लेकिन एल्गर ने डीआरएस ले लिया और फिर तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दे दिया, जबकि स्क्रीन पर साफ देखा जा सकता था कि बॉल इम्पैक्ट और पिचिंग लाइन में थी और ऑरिजिनल डिसीजन भी आउट था।

pic.twitter.com/0iPdXThQzB

— Addicric (@addicric) January 13, 2022

हालांकि, गेंद स्टंप को जाकर नहीं लग रही थी।  जब तीसरे अंपायर ने एल्गर को नॉट आउट दिया तो मैदानी अंपायर भी हैरान दिखे। इस फैसले के बाद अश्विन ने स्टंप माइक के पास आकर कहा कि सुपरस्पोर्ट यह मत करो। वहीं कप्तान कोहली भी भड़क गए। भारतीय कप्तान स्टंप माइक के पास आए और कहा कि अपनी टीम पर फोकस कीजिए। सिर्फ विपक्षी टीम पर ध्यान न दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 11वें ओवर में डीन एल्गर से भी भिड़ गए थे। कोहली ने कहा था, आप मुझे चुप नहीं रख सकते। हम सभी जानते हैं कि 2018 Johannesburg टेस्ट कौन रद्द करवाना चाह रहा था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago