Categories: खेल

‘जो माही भाई से सिखा उन्हीं के खिलाफ करूंगा लॉन्च’, धोनी को मात देने के लिए ऋषभ पंत ने बनाया ये खास प्लान

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है। 10 अप्रैल को धोनी की टीम और ऋषभ पंत की टीम आमने-सामने होगी। पंत पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे, ऐसे में उनपर दवाब होगा। ऋषभ पंत को टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण कप्तान बनाया गया है।  पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी से सीखी हुई चीजों की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करूंगा।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में ऋषभ पंत ने कहा, ‘कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई के खिलाफ होगा। यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा, क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अपने अनुभव भी हैं।’ ऋषभ पंत ने आगे  कहा कि मैं अपने अनुभवी और महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करने का प्रयास करूंगा।’

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आगे कहा कि मैं इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हमने अब तक एक बार भी कोई टाइटल नहीं जीता है। पिछले दो-तीन साल से हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारी तैयारी भी अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि हर कोई कोई अपना 100 प्रतिशत देने को तैयार है, टीम का वातावरण बहुत अच्छा है और एक कप्तान के तौर पर आप यही चाहते हैं।

📹 | @RishabhPant17 brought a lot of positive energy to his first interview as captain 🤩

P.S. #RP17 is all set for the first game against mentor and friend, @msdhoni 💙💛#YehHaiNayiDilli #DCAllAccess @OctaFX pic.twitter.com/D3zrquEf1C

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 6, 2021

आपको बता दें कि दिसंबर 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर दिया गया। नाम में बदलाव से दिल्ली की किस्मत भी बदली। 2019 में दिल्ली प्लेऑफ में पहुंची। फिर 2020 के सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची। हालांकि उसे फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस टीम के कप्तान पंत हो जो कि फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दिल्ली की टीम को इस बार पंत से काफी उम्मीदें हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago