Hindi News

indianarrative

RCB vs MI: हर्षल की हैट्रिक में उड़ी रोहित शर्मा की मुंबई- MI को 55 रनों से हराया

RCB vs MI: हर्षल की हैट्रिक में उड़ी रोहित शर्मा की मुंबई

आईपीएल 2021 के 39वें मैच में आज हो रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में यह मैच विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रहा। विराट के धुरंधर गेंदबाज हर्षल पटेल एक बार फिर मुंबई के लिए कहर बनकर बरसे। मुंबई को बैंगलोर ने 55 रनों से हरा दिया है।

19वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षल ने यॉर्कर लेंथ पर गेंद रखी, जो मिल्न के लिए मुश्किल साबित हुई और बोल्ड हो गए। हर्षल का चौथा विकेट और RCB की 55 रनों से विशाल जीत। मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहिस शर्मा की मुंबई के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है। आखिरी ओवर जबरदस्त रहा, जिसमें ट्रेंट बोल्ट ने सिर्फ 3 रन देकर 1 विकेट चटाकाए। आखिरी दो ओवरों में RCB का 3 विकेट गिरा और रन सिर्फ 9 आए। दोनों ही टीमें अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी हैं। बैंगलोर इस वक्त 10 पॉइंट्स के साथ टेबल में तीसरे स्थान पर है तो मुंबई 2 पॉइंट पीछे 8 पॉइंट्स के साथ छठें स्थान पर है।

RCB की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन, मोहम्मद सिराज, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, केएस भरत और शाहबाज अहमद।

MI की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर और एडम मिल्न।