Categories: खेल

IPL 2021 RR Vs PBKS: बाजी पलटने में माहिर Karthik Tyagi ने आखिरी ओवर में पलट दिया पूरा मैच, पंजाब किंग्‍स के छूटे पसीने, देखें Video

आईपीएल 2021 का 32वें मैच काफी मजेदार रहा। आखिरी ओवर में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ राजस्‍थान रॉयल्‍स के युवा गेंदबाज कार्तिक त्‍यागी ने पासा पलट दिया। 186 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी केएल राहुल की पंजाब किंग्‍स जीत के काफी करीब थी। आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रनों की जरुरत थी। क्रीज पर निकोलस पूरन और एडिन मार्करम जैसे शानदार बल्लेबाज थे। इसके बाद भी वो जीत नहीं पाई। कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में महज 1 रन देकर 2 विकेट ले लिए और राजस्‍थान को 2 रन से जीत दिला दी।

Unbelievable stuff from Karthik Tyagi 🥳💥#PBKSvRR pic.twitter.com/E5LnNlYk8O

— Shiva ⱽᵏ ˢᵗᵃⁿ (@Billa_Shiva_) September 21, 2021

यह भी पढ़ें- IPL 2022: BCCI ने नई IPL फ्रेंचाइजी के लिए टेंडर की बढ़ाई डेडलाइन,  जानें क्या हैं आखिरी तारीख

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकट खो कर पंजाब को 186 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब कि टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन ही बना पाई। पंजाब किंग्स की शुरुआत हालांकि बेहद शानदार रही। पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के बीच 120 रन की पार्टनरशिप हुई। मयंक अग्रवाल ने 43 गेंदों में सात चौकों और दौ छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि कप्तान राहुल अर्धशतक से जरूर चूक गए। उन्होंने भी लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदो में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली।

Last over: 0, 1, W, 0, W, 0

Excellent over from karthik tyagi 🔥

VC: Sky Sports pic.twitter.com/xz3Td2KcXx

— Prem kumar (@premkrp) September 22, 2021

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: मोदी सरकार देने जा रही केंद्रीय कर्मचारियों को Diwali तोहफा, महंगाई भत्ते में फिर होगा 3% का इजाफा!

ऐसा लग रहा था कि पंजाब कि टीम मैच को आराम से जीत जाएगी जब निकोलस पूरन और एडेन माक्रम क्रीज पर मौजूद थे, पर पूरन (32) के आउट होने के बाद खेल बदल गया। माक्रम जरूर 26 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए, पर पंजाब की टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दीपक हुड्डा 0 और फैबियन एल्लेन 0 पर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में भी पंजाब किंग्स को जीत के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। कार्तिक त्यागी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के जरिए ना सिर्फ दो विकेट हासिल किए बल्कि 6 गेंद में सिर्फ एक रन खर्च किया। कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर के दौरान एक से बढ़कर एक यार्कर डाली और टीम को जीत दिला दी। कार्तिक त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago