Categories: खेल

महेंद्र सिंह धोनी की सात साल पहले की हुई भविष्यवाणी हुई सच, कहा था कि- टीम इंडिया कभी भी नहीं…

भारतीय युवाओं के लिए महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेटर या नाम नहीं बल्कि अपने आप में पूर एक संस्था हैं, जिनको देखकर न जाने कितने बल्लेबाज हाथों में बल्ला थामें धूप-बारिश और कड़े संघर्षों के बीच मैदान पर कूद पड़ते हैं। यहां तक कि इंडियन क्रिकेट टीम में भी कितने बल्लेबाज हैं जिनके लिए माही प्रेरणादाई रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आज से सात साल पहले एक भविष्यवाणी की थी जो अब सही साबित हो गई है। आईए जानते हैं क्या कहा था उन्होंने…

Also Read: IND v WI: ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज 4 रन दूर विराट कोहली, बनेंगे T20I क्रिकेट के 'किंग', रोहित शर्मा भी हासिल करें ये खिताब

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि, टी-20 और वनडे के बाद टेस्ट टीम की कमान भी रोहित शर्मा के ही हाथों में दे दी गई है। यानी की अब तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा ही कप्तान है और यही बात धोनी ने सात साल पहले कही थी। धोनी ने कहा था कि भारत में तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान रहेगा। यहां हर फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान का फॉर्मूला काम नहीं करेगा। यह बयान देने के बाद धोनी ने 2016 के अंत में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और विराट तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने थे।

लगभग सात साल बाद धोनी की कही बात एक बार फिर सच साबित हुई है। विराट ने लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ दी। नवंबर 2021 तक तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का एक ही कप्तान था। कोहली हर फॉर्मेट में टीम इंडिया को लीड कर रहे थे। नवंबर में विराट ने कप्तानी छोड़ी तो रोहित टी-20 के नए कप्तान बन गए। दिसंबर में उन्हें वनडे टीम का भी कमान दे दिया गया है और फरवरी में उन्हें टेस्ट टीम की भी जिम्मेदारी मिल गई। कुल मिलाकर भारतीय टीम में सिर्फ ढाई महीने दो-अलग-अलग कप्तान रहे।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स फॉक्नर ने पैसे नहीं मिलने पर छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग- कहा झूठा है पाकिस्तान

क्या कहा था धोनी ने?

वनडे और टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल में हारने के साथ दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ सीरीज में भारत हारा तो धोनी की काफी आलोचना हुई थी। इसी के बाद उन्होंने कहा था कि, भारत में दो अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, मैं विभाजित कप्तानी में विश्वास नहीं करता। टीम में केवल एक ही नेता होना चाहिए। उनकी कही गई बात सही साबित हुई है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago