Categories: खेल

धोनी का इस ग्लैमर गर्ल के साथ था अफेयर? शादी से पहले कई को किया डेट, दोस्तों को झूठ बोलकर जाते थे इस हसीना से मिलने

<p>
धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वो सिर्फ अब आईपीएल में खेलते हैं। एक समय था जब धोनी देश के सबसे चहेते नौजवान हुआ करते थे। हर कोई उनका दिवाना था। शादी से पहले धोनी के कई अफेयर्स रहे। धोनी और दीपिका पादुकोण एक समय करीब थे। 2007के टी20वर्ल्ड कप के बाद दोनों के रिलेशन की खबरें आई थीं। लेकिन दोनों तरफ से कभी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन धोनी का साउथ फिल्मों की एक एक्ट्रेस के साथ भी संबंध रहा था। इस बारे में हर बार की तरह धोनी ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन उस एक्ट्रेस ने खुद ही बताया था।</p>
<p>
इस एक्ट्रेस का नाम राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) है। वह बॉलीवुड में जूली-2और अकीरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा साउथ की 50से ज्यादा फिल्मों में नज़र आई हैं। राय लक्ष्मी फिल्मों में बिंदास और ग्लैमरस रोल्स के लिए जानी जाती हैं।धोनी के साथ उनके रिलेशन 2008के पास रहने की खबरें रही हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रैंड एम्बेसेडर थीं। इसी दौरान धोनी से मिली थी। धोनी चेन्नई के कप्तान थे। बताते हैं कि इस दौरान तुरंत ही दोनों करीब आ गए थे। इस दौरान एक इंटरव्यू में लक्ष्मी ने कहा था कि वह धोनी से शादी कर लेगी अगर वह उसे प्रपोज करेगा।</p>
<p>
उस दौरान सामने आया था कि एक बार धोनी बैंगलोर जाने का कहकर राय लक्ष्मी से मिलने चेन्नई गए थे। ओडिशा पोस्ट के अनुसार, धोनी के करीबी एक क्रिकेटर ने इस बारे में कहा था कि धोनी 45दिन में चार बार चेन्नई गए थे। हर बार वह राय से मिलने गए। लेकिन फिर बात बनी नहीं और एक साल में ही दोनों ने अलग-अलग रास्ता पकड़ लिया था। इसके बाद धोनी ने कुछ साल बाद बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली थी। वहीं राय लक्ष्मी के भी तीन-चार अफेयर रहे थे। इस बारे में बात करते हुए राय लक्ष्मी ने कहा था, ‘मैं ऐसा मानने लगीं हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक ऐसा दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं हटेगा। मैं हैरान हूं कि लोगों के पास अभी भी इस बारे में बात करने की ऊर्जा है। हर समय टीवी चैनल धोनी के पास्ट में जाते हैं तो वे हमारे रिश्ते को उठाते हैं। धोनी के बाद मेरे तीन-चार रिलेशन रहे हैं लेकिन उन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मैं उसे (धोनी) को अच्छे से जानती हूं लेकिन पता नहीं मैं इसे रिलेशनशिप कहूं या नहीं क्योंकि बात बनी ही नहीं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वह आगे बढ़ गया और शादी कर ली। कहानी खत्म।’</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago