DRDO की 2DG कैसे करेगी कोरोना का खात्मा ?, क्या होगी इसकी कीमत और साइड इफेक्‍ट्स, जानिए दवा से जुड़ी सभी जानकारी

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई एंटी-कोविड मेडिसन 2 डीजी लोगों के लिए राहत बनकर आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस दवा की पहली खेप को रिलीज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद की डॉक्टर रेड्डीज़ लैब में 2 डीजी की 10 हजार डोज बनकर तैयार है। '2-डिओक्सी-डी-ग्लूकोज़' यानी 2डीजी दवा अब लोगों को एक पाउडर के रूप में उपलब्‍ध होगी। पिछले साल जब भारत में कोविड-19 की पहली लहर की शुरुआत हुई थी, तभी से वैज्ञानिकों ने इसपर काम शुरू कर दिया था।

2डीजी को लेकर किए गए सभी ट्रायल सफल रहे। इसके बाद रक्षा मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल सकी। चलिए, आपको बताते है कि आखिर ये दवा कोरोना के खिलाफ कैसे काम करती है ?- यह दवा काफी हद तक ग्‍लूकोज जैसी है, लेकिन ग्‍लूकोज नहीं है। वायरस शरीर में पहुंचते ही अपनी कॉपीज बनाना शुरू कर देता है, इसके लिए उसे ताकत चाहिए होती है जो ग्‍लूकोज से मिलती है। जब यह दवा दी जाएगी तो वायरस इस ग्‍लूकोज एनालॉग को लेगा और उसी में फंस जाएगा। नतीजा यह होगा कि वायरस अपनी कॉपीज नहीं बना पाएगा यानी उसकी ग्रोथ रुक जाएगी।

DCGI has granted permission for emergency use of therapeutic application of drug 2-deoxy-D-glucose (2-DG) as adjunct therapy in moderate to severe COVID-19 patients. Being a generic molecule & analogue of glucose, it can be easily produced & made available in plenty: DRDO pic.twitter.com/2TJA4S1cAV

— ANI (@ANI) May 8, 2021

आपको बता दें कि ये दवा एक सैशे के रूप में उपलब्‍ध होगी। जैसे आप ओआरएस को पानी में घोलकर पीते है, वैसे ही इसे भी पानी में मिलाकर ले सकेंगे। यह दवा दिन में दो बार लेनी होगी। कोविड-19 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के लिए 5 से 7 दिन तक ये दवा देनी पड़ सकती है। कीमत की बात करें तो एक सैशे की कीमत 500 से 600 रुपये के बीच हो सकती है। आज से ही ये दवा आम जनता के लिए उपलब्‍ध हो जाएगी। सरकार इसके उत्‍पादन को तेजी से बढ़ाने पर काम करेगी ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा मरीजों तक इसकी पहुंच हो सके।

Recently approved anti-COVID oral drug 2-deoxy-D-glucose (2-DG), developed by @DRDO_India, will help patients recover faster! Watch to know more. #IndiaFightsCorona @PMOIndia @MoHFW_INDIA @drharshvardhan @PIB_India @MIB_India @PrakashJavdekar pic.twitter.com/wPqADAlkuP

— MyGovIndia (@mygovindia) May 11, 2021

कुछ लोगों के मन में दवा के साइड इफेक्‍ट्स को लेकर सवाल भी उठ रहे है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि ट्रायल के दौरान, सामान्‍य और गंभीर मरीजों को यह दवा दी गई थी। सभी मरीजों को इस दवा से फायदा ही हुआ, किसी पर किसी तरह की शिकायत देखने को नहीं मिला यानी कहा जा सकता है कि इस दवा का कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago