Categories: खेल

बड़ी खबर: एमएस धोनी पर दुखों का पहाड़, माता-पिता को हुआ कोरोना!

<p>
देशभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच खबर आई है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।</p>
<p>
बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुबई में हैं, जहां आज (बुधवार) को उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। धोनी का परिवार उत्तराखंड है। उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन (MECON) में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड (तत्कालीन बिहार) में रहने लगे।</p>
<p>
धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago