Hindi News

indianarrative

बड़ी खबर: एमएस धोनी पर दुखों का पहाड़, माता-पिता को हुआ कोरोना!

एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

देशभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच खबर आई है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुबई में हैं, जहां आज (बुधवार) को उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। धोनी का परिवार उत्तराखंड है। उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन (MECON) में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड (तत्कालीन बिहार) में रहने लगे।

धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।