खेल

MS Dhoni ने योगी बाबू को छेड़ा,’लेट्स गेट मैरिड’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान धोनी का मजाकिया अंदाज!

MS Dhoni  तमिल फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान काफी फनी मूड में दिखे। Indian क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हाल ही में एक तमिल सिनेमा ‘लेट्स गेट मैरिड’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई गए हुए थे। इस दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है,जिसे धोनी के प्रसंशक काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी को केक खाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, फिल्म के अभिनेता योगी बाबू धोनी को केक खिलाने के लिए एक चम्मच खोज रहे थे। वहीं, धोनी काफी फनी मूड में दिख रहे हैं और बाद में दोनों एक दूसरे को मुस्कुराते हुए केक खिलाया। तमिल फिल्म लॉन्चिंग के दौरान इस कार्यक्रम में धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ दिखी।

मौज मस्ती करते हुए धोनी

पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ट्रेलर और ऑडियो को लॉन्च करने चेन्नई पहुंचे हुए थे। खास बात ये है कि इस फिल्म को धोनी के प्रॉडक्शन हाउस ,धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन कूल को साउथ के नामचीन अभिनेता योगी बाबू के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा गया। मौज मस्ती का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

धोनी ने मनाया अपना 42वां जन्मदिन

वायरल वीडियो में धोनी को मस्ती करते हुए देखा गया साथ ही केक का एक टुकड़ा लेते और खुद खाते हुए देखा गया। बता दें कि धोनी ने हाल ही में 7 जुलाई को अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना 42वां जन्मदिन मनाया। धोनी ने अपने जन्मदिन का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रसंशकों के साथ साझा किया था। फिल्मी ट्रेलर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में जब धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

IPL 2024 में धोनी करेंगे वापसी

42 साल के हो चुके महेन्द्र सिंह धोनी 2023 में अपने रिकॉर्ड पांचवें आईपीएल खिताब के लिए चेन्नई सूपर किंग्स का नेतृत्व किया। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। पूरे सीजन में धोनी पुराने लय में दिखे और उन्होंने 12 पारियों में 182.45 की शानदार स्ट्राइक रेट से 104 रनों भी बनाए। जबकि सोशल मीडिया में अफवाह फैलाया रहा था कि धोनी का यह अंतिम सीजन है,लिहाजा प्रशंसक स्टेडियम में खचाखच भरे हुए दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें-Dhoni ने फैन के कहने पर किया ऐसा काम! हर कोई कर रहा सलाम, Video दिल जीत लेगा

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago