Hindi News

indianarrative

Dhoni ने फैन के कहने पर किया ऐसा काम! हर कोई कर रहा सलाम, Video दिल जीत लेगा

MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni)ये नाम भले ही एक शख्सियत का हो लेकिन उनका खास अंदाज हमेशा लोगों को अपना दीवाना बना लेता है। जी हां, माही की अपनी खासियत ये है कि ये जो भी करते हैं उसका अपना तरीका होता है वो दूसरों से जरा हटकर होता है। कुछ ऐसा ही सामने आए एक वीडियो में भी धोनी करते दिख रहे हैं, जो कि अब वायरल हो चुका है। धोनी का वायरल हो रहा वीडियो उन्हीं के होमटाउन रांची का जान पड़ता है। दरअसल, धोनी को क्रिकेट के मैदान पर मैच का रुख मोड़ते, उसे जीतते तो आपने खूब देखा है, मगर मैच जीतने वाले माही अपने फैंस का दिल जीतने में भी उतने ही कमाल हैं, ये भी बताने की जरूरत नहीं। ऐसे में वायरल हो रहे वीडियो में धोनी जो करते दिख रहे हैं, वो भी बस उनके उसी कमाल की स्क्रिप्ट का अगला पन्ना है।

फैंस ने जो कहा धोनी ने वो किया

वैसे आप जानने को उत्सुक होंगे कि वीडियो में ऐसा है क्या? तो वीडियो में धोनी फैंस के साथ फोटो तो खींचा रहे हैं। लेकिन, इसमें गौर करने वाली बात ये है कि वो अपने फैंस की हर डिमांड भी पूरी करते दिख रहे हैं। मतलब फैंस ने जो कहा, माही ने वो-वो किया। उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाए। उन्होंने फोटो के लिए जो पोज देने को कहा, वो दिया और आखिर में ऑटोग्राफ भी दिया।

ये भी पढ़े: MS Dhoni का सपना होगा चकनाचूर? KKR से हार के बाद CSK की मुश्किलें बड़ी, बाहर होने का खतरा मंडराया

धोनी ने फैंस को गदगद कर दिया

वीडियो में आप देख सकते हैं फैंस ने धोनी से जैसा साइन उंगलियों से बनाने को कहा, उन्होंने वैसा ही बनाया। बता दें कि ऐसे साइन आमतौर पर क्रिकेट के मैदान पर श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा बनाते हैं, जब वो अपने विकेट का जश्न मना रहे होते हैं। फुटबॉल फील्ड पर नेमार भी ऐसा करते दिखते हैं, जो धोनी ने किया है।